बड़ी कंपनियों ने ग्राहकों की बढ़ती मांग और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए किस्तों में खरीदारी की सुविधा को आसान किया है। पहले जहां लोग महंगे कपड़ों के लिए एक साथ राशि जमा कराते थे। लेकिन अब इन्हीं कपड़ों को आसानी से किस्तों में खरीद सकते हैं। शर्ट, पैंट, सूट, ड्रेस, और यहां तक कि जूते और एक्सेसरीज भी अब किस्तों में खरीदी जा रही हैं। तीन से पांच हजार रुपए तक कपड़ों के लिए 800 से एक हजार रुपए से किस्त शुरू हो रही है।