अजमेर. ब्यावर के बलाड़ रोड स्थित केमिलकल फैक्ट्री के गोदाम में टैंकर से लिकेज हुई नाइट्रोजन गैस से अब तक फैक्ट्री मालिक सुनील सिंघल समेत तीन जनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में जहां एक डीजे संचालक शामिल है, तो दूसरा फैक्ट्री के पड़ौस में रहने वाला युवक है। घायल हुए पांच जनों को देर रात अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रैफर किया गया था। इसमें दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिला कलक्टर लोकबंधु ने घायलों की कुशलक्षेम पूछी। इधर, मृतकों के परिजन उचित मुआवजे व सरकारी नौकरी को लेकर मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए।