3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘स्पा’ सेंटर के शक में राजस्थान पुलिस ने दी दबिश, एक युवक व चार युवतियां मिली

थानाप्रभारी अनिल देव कल्ला ने बताया कि आगरा गेट के निकट जयपुर रोड पर एक इमारत में स्पा सेन्टर संचालन की सूचना पर कोतवाली थाने की टीम ने दबिश दी।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan police

Photo- Patrika

अजमेर। सदर कोतवाली थाना पुलिस ने जयपुर रोड आगरा गेट के निकट एक इमारत में स्पा सेंटर के संचालन के शक में दबिश दी। पुलिस को मौके पर एक युवक व चार युवतियां मिली।

हालांकि स्पा सेंटर जैसा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने युवतियों को थाने में तस्दीक के बाद छोड़ दिया, जबकि युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

चारों युवतियों से थाने में पूछताछ

थानाप्रभारी अनिल देव कल्ला ने बताया कि आगरा गेट के निकट जयपुर रोड पर एक इमारत में स्पा सेन्टर संचालन की सूचना पर कोतवाली थाने की टीम ने दबिश दी।

दबिश के दौरान बिल्डिंग में चार युवतियां व स्थानीय युवक सुशील उर्फ दीपक शर्मा मिला। प्रारम्भिक पड़ताल में दीपक नशे की हालत में मिला। हालांकि पुलिस को ग्राहक जैसा कुछ भी नहीं मिला।

पुलिस ने चारों युवतियों से थाने में पूछताछ की तो उन्होंने इवेन्ट में पुष्पवर्षा का काम करना व दीपक द्वारा उन्हें काम के लिए बुलाना बताया। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है युवक

थानाप्रभारी कल्ला ने बताया कि दीपक उर्फ सुशील का आदर्शनगर थाना क्षेत्र में पुराना रिकॉर्ड है। उसको स्पा सेंटर संचालन के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसके चलते पुलिस आरोपी पर निगरानी रखे हुए है। पुलिस समय-समय पर उसके ऑफिस की तलाशी लेती रहती है।

सोमवार दोपहर भी वह कार्रवाई के दौरान नशे की हालत में मिला। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसको मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।

Story Loader