
Kitchen Grout साफ करने के टिप्स (representative image)image credit gemini
How To Remove Kitchen Grease: खाना बनाने से भी ज्यादा मुश्किल काम किचन को साफ करना होता है। क्योंकि भारतीय खानों में इस्तेमाल होने वाले मसालों और तेल के चलते गैस के आसपास की जगहें इतनी ज्यादा गंदी हो जाती हैं कि जिन्हें अगर रोजाना और सही से साफ न किया जाए, तो महीने के आखिर में साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आप यहां दिए छोटे-छोटे टिप्स के साथ ही DIY किचन क्लीनर का इस्तेमाल कर इसे साफ कर सकते हैं।
किचन को साफ रखने के साथ ही महीने के आखिर में घंटों रगड़कर साफ करने के झंझट से अगर आप बचना चाहते हैं, तो खाना बनाने के बाद सिर्फ 5 मिनट का समय सफाई के लिए दें। ऐसा करने से गैस के आसपास तड़का लगते, फ्राई करते या कुकर की सीटी के चलते खाने और तेल के छींटे पड़ने से जो निशान बनते हैं, वे तुरंत साफ हो जाएंगे। जिससे इन्हें महीने के आखिर में जमा होकर घंटों साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए हमेशा चूल्हे के पास एक माइक्रोफाइबर कपड़ा रखें और खाना बनाने के तुरंत बाद नॉर्मल पानी या जरूरत हो तो गुनगुने पानी में सर्फ या डिश वाशर डालकर एक बार पोंछ लें।
भारतीय खाने में सब्जी या दाल में तड़का लगाना हो या कुछ भी फ्राई करना हो, तेल के छींटे हवा में जरूर उड़ते हैं जो आसपास के किचन की टाइल्स में जाकर जम जाते हैं। जिन्हें अगर तुरंत साफ न किया जाए, तो ये आगे चलकर पक्के निशान बन जाते हैं और इन्हें साफ करने में भी काफी ज्यादा समय लगता है। ऐसे में आप गुनगुने पानी में डिश वाशर मिलाकर इसे माइक्रोफाइबर कपड़े पर लगाकर हल्का दबाव देकर साफ करें। डिश सोप खास तौर पर ग्रीस काटने के लिए बना है, जो किचन साफ करने वाले महंगे क्लीनर से बेहतर सफाई करता है।
ग्राउट यानी दो टाइल्स के बीच में मौजूद जगह, जहां कपड़ा सही से नहीं पहुंचता, ऐसी जगह को साफ करने के लिए एक सख्त ब्रिसल्स वाले टूथब्रश से बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना, इसे ग्राउट लाइन्स पर लगाकर 2 मिनट रहने दें, फिर छोटे-छोटे स्ट्रोक्स में रगड़ के साफ करने के बाद गीले कपड़े से पोंछ दें। अगर दाग जिद्दी हैं, तो इसमें आप विनेगर भी मिला सकते हैं। लेकिन ध्यान दें, सिर्फ सिरेमिक या पोर्सिलेन टाइल्स पर। मार्बल या ट्रैवर्टीन जैसे नेचुरल पत्थर पर विनेगर न इस्तेमाल करें, वे खराब हो सकते हैं।
7-8 नींबू के छिलके को सर्फ के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर आधा लीटर पानी डालकर पीस लें। इसके बाद इसमें एक लीटर पानी और मिलाकर, 2 चम्मच बेकिंग सोडा, 3-4 चम्मच डिश वाशर और 2 चम्मच विनेगर डालकर एक स्प्रे बोतल में स्टोर करके रख लें। और फिर इसे किचन को साफ करने में इस्तेमाल करें।
अगर आप जल्द ही किसी जगह पर शिफ्ट हुए हैं या आपके घर का किचन काफी ज्यादा गंदा हो गया है जो नॉर्मल तरीके से साफ नहीं हो रहा है, तो आप स्टीमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, स्टीमर पुराने से पुराने जमे जिद्दी निशानों को हल्का करने में मददगार होता है। ऐसे में आप टाइल्स पर जमे निशानों को घंटों रगड़ने से बेहतर है कि स्टीम नोजल को धीरे-धीरे टाइल्स पर घुमाएं और फिर गंदगी को थोड़ा ढीला करने के बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें। ये टाइल्स साफ करने के साथ ही किचन में मौजूद बैक्टीरिया को भी मारने में मदद करेगा।
Published on:
15 Jun 2026 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
