
सोनाक्षी सिन्हा बर्थडे Minimalist Makeup Look | image credit youtube-@sonakshisinha
Sonakshi Sinha Step By Step Makeup Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ-साथ अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए जाने वाले व्लॉग के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने स्किन केयर के साथ ही मेकअप से जुड़ी वीडियो शयेर करती रहती हैं। ऐसे ही अभिनेत्री ने अपने बर्थडे पर तैयार होते हुए एक 'गेट रेडी विथ मी' (Get Ready With Me) मेकअप वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस अपने जन्मदिन पर कैसे तैयार हुई थीं।
स्टेप 1
मेकअप करने से पहले अच्छी तरह से स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है, जिससे मेकअप केकी नहीं दिखता। इसलिए एक्ट्रेस ने मेकअप की शुरुआत करने से पहले टोनर और मॉइस्चराइजर स्प्रे के फॉर्म में अपने पूरे चेहरे पर लगाकर स्किन प्रेप किया है।
स्टेप 2
स्किन प्रेप करने के बाद सोनाक्षी ने अपने फेस के साथ-साथ नेक पर फुल कवरेज वाली सीसी क्रीम ब्रश की मदद से लगाई है।
स्टेप 3
सीसी क्रीम लगाने के बाद एक्ट्रेस ने कंसीलर को अंडर आई और आई लिड पर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छे से ब्लेंड किया है।
स्टेप 4
कंसीलर को क्रीज होने से बचाने के लिए पाउडर को ब्रश की मदद से सेट किया है।
स्टेप 5
बेस मेकअप करने के बाद फेस को डायमेंशन देने के लिए पाउडर ब्रॉन्जर को ब्रश की मदद से गालों के उभार (Apples of the cheeks) के नीचे और जॉलाइन के किनारों पर ब्लेंड किया है।
स्टेप 6
ब्रॉन्जर के बाद आईब्रो को शेप देने के लिए आईब्रो पेंसिल से भरने के साथ शेप दिया, फिर आईब्रो अपनी जगह पर रहे इसके लिए आईब्रो जेल (Eyebrow Gel) से फिक्स किया है।
स्टेप 7
मेकअप कंप्लीट करने के लिए आखिर में सोनाक्षी ने गालों और नाक पर क्रीम ब्लश ब्रश की मदद से लगाने के बाद लिपस्टिक लगाकर इसे कंप्लीट किया है।
स्टेप 8
सबसे आखिर में मेकअप लंबे समय तक बिना खराब हुए चेहरे पर टिका रहे, इसके लिए ब्यूटी ब्लेंडर पर मेकअप फिक्सिंग स्प्रे करके पूरे चेहरे को सेट किया है।
मेकअप सिंपल रखने के साथ ही अभिनेत्री ने ब्लैक लूज Co-ord Set को व्हाइट टैंक टॉप के साथ पेयर करके स्टाइल किया है। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनाक्षी ने बालों में हाई बन और ब्लैक गॉगल (Goggles) लगाया है।
Published on:
15 Jun 2026 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
