15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mallika Sherawat का वर्क-लाइफ बैलेंस: बिजनेस टूर के बीच वेकेशन एंजॉय करती आईं नजर 

Mallika Sherawat Lifestyle: बॉलीवुड में कभी सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अभी क्या कर रही हैं और कहां हैं, आइए आज की स्टोरी में जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Mallika Sherawat Fitness Secrets, Bollywood Celebrity Fitness Trends

वेकेशन एंजॉय कर रही हैं Mallika Sherawa | image credit instagram- mallikasherawat

Mallika Sherawat Paris Lifestyle: बॉलीवुड में अपने बोल्ड और ग्लैमरस किरदारों के लिए जानी जाने वाली मल्लिका शेरावत ने कई बार कान्स फिल्म फेस्टिवल और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। फिलहाल 49 वर्षीय मल्लिका शेरावत अपनी उम्र से काफी कम दिखती हैं और पेरिस, फ्रांस में अपना समय बिता रही हैं। वह खुद को एक आत्मनिर्भर, बिंदास महिला के रूप में प्रस्तुत करती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस अभी क्या कर रही हैं।

बिजनेस टूर एंजॉय कर रही हैं मल्लिका शेरावत

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिसमें वह ब्लू नेट टॉप में कंप्यूटर के सामने काम करते हुए पोज दे रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "They said you can’t mix business with pleasure. Good thing I don’t follow instructions. Weekend agenda- both." इसका अर्थ है "लोगों ने कहा कि काम और मजे (पर्सनल लाइफ) को एक साथ नहीं मिलाना चाहिए। अच्छी बात यह है कि मैं नियमों का पालन नहीं करती। इस वीकेंड का मेरा एजेंडा ये दोनों चीजें हैं।" इस कैप्शन से अभिनेत्री के स्वतंत्र होने और अपनी शर्तों पर जीने के व्यक्तित्व का पता चलता है।

आत्मविश्वास और 'सेल्फ-ग्रोथ' पर ध्यान देती हैं मल्लिका शेरावत

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है, इसका पता कई बार इंटरव्यू में चल चुका है। वह मौका मिलने पर इस बात को साबित करने में पीछे नहीं हटती हैं। इसका पता अभिनेत्री द्वारा पेरिस से शेयर किए गए सफेद और काले प्रिंटेड ड्रेस के फोटो के साथ लिखे कैप्शन "They said beauty fades. I only got better" से चलता है। हिंदी में इसका अर्थ है "लोगों ने कहा कि खूबसूरती ढल जाती है, लेकिन मैं केवल और बेहतर होती गई हूं।" अभिनेत्री के इस कैप्शन से उनके आत्मविश्वास और 'सेल्फ-ग्रोथ' का पता चलता है।

फिटनेस का ख्याल रखती हैं मल्लिका शेरावत 

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में ज्यादा न दिखने के बाद भी आज काफी फिट दिखती हैं। इसका पता उनके द्वारा हाल ही में वन-शोल्डर डार्क ग्रीन ड्रेस में शेयर किए गए वीडियो से चलता है। अभिनेत्री ने बालों में सॉफ्ट कर्ल्स किए हैं और एक साइड में पार्टिशन किया है। उन्होंने अपनी वन-शोल्डर ग्रीन ड्रेस को एक हाथ में घड़ी और कड़े के साथ, दूसरे हाथ में एक रिंग, गले में पेंडेंट के साथ चेन और कानों में इयररिंग्स पहनकर पूरा किया है, जिसमें वे बेहद फिट और ग्लैमरस दिख रही हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन में "Not just wearing it. Owning every inch" लिखा है। इस तरह के कैप्शन का इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति बहुत आत्मविश्वास (confidence) के साथ अपने कपड़े, ज्वेलरी या किसी लुक को कैरी करता है।