15 हजार छात्रों को हुआ सेलेक्शन
अभ्युदय योजना के माध्यम से 3 सालों में लगभग 15 हजार छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता न सिर्फ आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रही है। बल्कि सीएम योगी के प्रयासों को भी बल दे रही है। जिन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित करने का निर्णय लिया था।