बीजेपी के पास 255 विधायक, सपा के पास 109
सभी राजनीतिक दलों के सामने क्रॉस वोटिंग को रोकना चुनौती पूर्ण होगा। उपचुनाव में दो सीटों के लिए दो अलग- अलग मतपत्र होंगे। इस पर सभी 403 विधायक वोट करेंगे। सदन में बीजेपी के 255, उनके सहयोगी अपना दल (एस) के 13 और निषाद पार्टी के 6 विधायक हैं। सपा के 109, रालोद के 9, सुभासपा के 6, कांग्रेस के 2, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 और बसपा के 1 विधायक हैं।