2000 Note Exchange: रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने 19 मई को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का ऐलान किया। इसके बाद से 23 मई से देश के सभी बैंक में दो हजार रुपये के नोट बदले जा रहे हैं। आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए 4 महीने का टाइम दिया है। 30 सितंबर 2022 तक 2000 के नोटों को अन्य मूल्यों से एक्सचेंज करवा सकते हैं।