scriptDaily Horoscope 2020 : शनिवार का राशिफल जाने किस पर हैं शनि की कृपा | 22 feb aaj ka rashifal shaniwar panchang puja path | Patrika News
लखनऊ

Daily Horoscope 2020 : शनिवार का राशिफल जाने किस पर हैं शनि की कृपा

आज का राशिफल Daily Horoscope

लखनऊFeb 21, 2020 / 09:05 pm

Ritesh Singh

Daily Horoscope 2020 : शनिवार का राशिफल जाने किस पर हैं शनि की कृपा

Daily Horoscope 2020 : शनिवार का राशिफल जाने किस पर हैं शनि की कृपा

लखनऊ , शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर दर्शन करने मात्र से दुःख दूर होते हैं और मिलती हैं कृपा


आज का राशिफल Daily Horoscope

मेष (Aries) आज का दिन विपरीत फलदायी रहने से आप शारीरिक अस्वस्थ्यता अनुभव करेंगे। रक्तविकार अथवा सर्दी लगने से परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त कार्य भार रहने से थकान अनुभव होगी असंयमित एवं क्रोधी व्यवहार के कारण बने हुए कार्य विवाद की भेंट चढ़ सकते है। नए कार्यो का आरंभ आज ना करें ना ही किसी को उधार दें। मध्यान बाद तक अपने आपको अकेला अनुभव करेंगे।
वृष (Taurus)आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कार्यो में मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन ठीक नही उलझने बढ़ेंगी अधूरे रहेंगे। आज घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से राहत मिलेगी रिश्तेदारो से लाभ के अवसर मिलेंगे।
मिथुन (Gemini) आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा परन्तु आज कार्यो के प्रति लापरवाही अधिक करेंगे जिससे बनते काम बिगड़ भी सकते है। आर्थिक प्रयोजन सरलता से बनेंगे। आज आप भागीदारी के कार्यो पर भी विचार करेंगे।
संध्या बाद परिस्थितियां बदलने के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य पहले ही निपटा लें।
कर्क (Cancer)आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। बुद्धि विवेक रहने पर भी मन में राग-द्वेष की भावना रहने से किसी प्रिय से दूरी बन सकती है। प्रातः काल से ही बाहर घूमने-फिरने का मन बनेगा मध्यान बाद का अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे
कार्य क्षेत्र पर आवेश में आकार किसी से झगड़ा मोल लेंगे। क्रय-विक्रय के व्यापार से लाभ होगा विदेशी वस्तुओ के व्यापार में निवेश आगे के लिये लाभदायक रहेगा।
सिंह( Leo ) आज दिन भर स्वास्थ्य नरम रहने से शारीरिक क्षमता कम रहेगी। कार्यो का बोझ बढ़ने से काफी परेशानी अनुभव करेंगे फिर भी आपको व्यर्थ की दौड़-धुप करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज दिन भर का परिश्रम बेकार जाएगा प्रतिस्पर्धी आज आपको प्रलोभन में डालेंगे हानि ना हो जाए इसका भी विशेष ध्यान रखें। अव्यवस्था को सुधारने मे दिन का अधिकांश समय ख़राब होगा। लाभ और खर्च बराबर रहेंगे।
कन्या (Virgo) आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। दिन कार्य क्षेत्र पर भी अनुकूलता से भरा रहेगा पूर्व में किये परिश्रम का फल मिलने लगेगा। आज सभी कार्यो में आपके लिये प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। वरिष्ठ जनों से सरलता से अपनी बात मनवा लेंगे। अपने विचार खुल कर प्रकट करने में सफल रहेंगे अधिकारी वर्ग आप पर भरोसा दिखाएँगे। व्यावसायिक कारणों से यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो की लाभदायक रहेगी।
तुला (Libra) आज का दिन आपके लिए सुख-शांति वाला रहेगा। मित्र-परिजन के साथ मनोरंजन के लिए पर्यटक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। खर्च अधिक रहने से धन सम्बंधित समस्याएं भी बनेंगी।पारिवारिक सदस्यों का आज कार्य क्षेत्र पर सहयोग मिलेने से थोड़े परिश्रम के बाद आशा से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा आज आप मित्र परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। फिजूल खर्ची से बचें।
वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे काम की अपेक्षा आराम का मन रहेगा लेकिन मध्यान के समय आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। नए कार्यो का आरम्भ अथवा व्यापार में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा लेकिन विदेशी वस्तुओ के व्यापार में आज निवेश ना करें।
धनु ( Sagittarius)आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। परिश्रम के बाद भी कार्यो में विलम्ब होने से हताशा बढ़ेगी।
दिन का अधिकांश समय अशान्त रहेगा। छोटी सी बात पर घरेलु कलह विकराल रूप ले सकती है। मन में नकारात्मकता हावी रहने से कई बार दुविधा की स्थिति बनेगी। नए कार्यो को आज आरम्भ न करें प्रलोभन में पड़ने से हानि हो सकती है। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे यात्रा में चोटादि का भय है सावधान रहें।
मकर ( Capricorn ) आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा दिन के पूर्वार्ध में आपके समस्त कार्य सरलता से बनते चले जायेंगे लेकिनलाभ के लिए इन्तजार करना पड़ेगा धन को लेकर किसी से बहस भी होगी। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से असुविधा होगी काम लापरवाही से करेंगे। मध्यान के बाद का समय मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। ससुराल से लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius) आज का दिन भी आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा दिन घरेलू सुख-शांति दायक रहेगा। दिन भर शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे पुराने रोग में सुधार आने से राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देंगे इसमे भी नए प्रयोगों में रूचि दिखाएंगे। सहयोगात्मक वातावरण रहने से आवश्यक कार्य समय पर पूरा कर लेंगे सीधे की अपेक्षा अनैतिक मार्ग से लाभ होने की संभावना रहेगी कम समय में अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मीन (Pisces) आज का दिन आपके लिये पहले की तुलना में शांति दायक रहेगा आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। अधूरे कार्यो के पूर्ण होने में विलम्ब होने से हताश होंगे परंतु प्रयास करते रहे थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। पूँजी निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। उगाही से लाभ होगा कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के कारण खर्च बढ़ने से असहज अनुभव करेंगे।

Home / Lucknow / Daily Horoscope 2020 : शनिवार का राशिफल जाने किस पर हैं शनि की कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो