scriptअब 60 साल में रिटायर नहीं होंगे सरकारी कर्मचारी, सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे बहुत बड़ा तोहफा..! | 62 years retirement age for UP government employee | Patrika News
लखनऊ

अब 60 साल में रिटायर नहीं होंगे सरकारी कर्मचारी, सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे बहुत बड़ा तोहफा..!

उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है जबकि टीचरों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल है…

लखनऊMay 10, 2018 / 08:55 am

नितिन श्रीवास्तव

62 years retirement age for UP government employee

अब 60 साल में रिटायर नहीं होंगे सरकारी कर्मचारी, सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे बहुत बड़ा तोहफा..!

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल केंद्र सरकार के एक मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक खत लिखा है जिसके बाद राज्य कर्मचारियों को यह तोहफा मिल सकता है। अगर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के खत से सहमत होकर फैसला किया तो इससे राज्य कर्मचारियों की काफी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सकती है।
62 साल की जाए रिटायरमेंट की उम्र

दरअसल उत्तर प्रदेश के सोलह लाख राज्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल की जा सकती है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। संतोष गंगवार के इस लेटर पर अब सीएम योगी आदित्यनाथ को आखिरी फैसला लेना है। पत्र में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने कई बातें लिखी हैं।
62 years retirement age for UP government employee
 

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पत्र में मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए लिखा है कि वहां रिटायरमेंट की उम्र 62 साल की जा चुकी है। आप भी अपने प्रदेश में कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र को लेकर ये फैसला करें। अगर यूपी सरकार इस तरफ गौर करती है तो लाखों राज्य कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है जबकि टीचरों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल है।
बढ़ जाएगी रिटायरमेंट की उम्र

कुल मिलाकर अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बात को मान लिया तो, प्रदेश के राज्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल कर दी जाएगी। आपको बता दें कि बीती सरकारों के दौरान भी उत्तर प्रदेश के तमाम कर्मचारी संघ अपनी रिटायरमेंट की उम्र को 62 साल किए जाने को लेकर आंदोलनरत हैं। राज्य कर्मचारी अक्सर अपनी इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। जिसको लेकर सरकारें कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन ही देती रही हैं। अब अगर योगी आदित्यनाथ की सरकार केंद्रीय मंत्री की बात को मानकर रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाती है तो इससे आने वाले दिनों में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है।

Home / Lucknow / अब 60 साल में रिटायर नहीं होंगे सरकारी कर्मचारी, सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे बहुत बड़ा तोहफा..!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो