छह माह में 10 हजार तिरंगा शाखाएं खुलेंगी तिरंगा शाखा के बारे में बताते हुए संजय सिंह ने कहाकि, छह माह में 10 हजार तिरंगा शाखाएं बनाई जाएंगी। एक जुलाई से 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख की नियुक्ति होगी। संगठन को मजबूत करने के लिए 30 घरों पर एक मोहल्ला प्रभारी बनाया जाएगा। संगठनात्मक सक्रियता के बाद पार्टी सभी वार्ड सदस्य, चेयरमैन और मेयर का चुनाव लड़ेगी। पार्टी ‘हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान’ के लक्ष्य को आगे लेकर आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें
School Holidays in May 2022 : मई में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से होगी गर्मियों की छुट्टियां
संघ शाखाओं से ठीक उलट होंगी तिरंगा शाखाएं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आगे कहाकि, भाजपार अंग्रेजों की तरह ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति काम कर रही है। आप की शाखाएं, संघ की शाखाओं से ठीक उलट होंगी। तिरंगा शाखाओं में हर सभा से पहले तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया जाएगा। ताकि वो विभाजनकारी शक्तियों से सतर्क रहें। इसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, भगत सिंह और अशफाकउल्लाह खान जैसी महान हस्तियों पर चर्चा होगी। आम आदमी पार्टी ने सितंबर में तिरंगा यात्रा निकाली थी। यह भी पढ़ें