रेलवे की बंद सुविधा फिर से बहाल। अब ट्रेन यात्री जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। रेलवे ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों को वीआईपी ट्रेनों में सफर करने की छूट देने की तैयारियां पूरी कर ली है। यह व्यवस्था एक जून के बाद अलग-अलग तारीखों में बहाल होगी। जनरल टिकट पर यात्रा करने की सुविधा उपासना एक्सप्रेस, कुम्भ एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों पर लागू किया जा रहा है। कोरोना काल में रूट की प्रमुख ट्रेनों पर जनरल टिकट से यात्रा करने की व्यवस्था को बंद कर दिया गया था। कोरोना काल खत्म होने के बाद से रूट की शटल, बेगमपुरा, वाराणसी -सुल्तानपुर पैसेंजर, सुल्तानपुर आनंद विहार, सद्भावना एक्सप्रेस और अयोध्या-प्रयागराज तक की मनवर संगम एक्सप्रेस, अयोध्या -प्रयागराज पैसेंजर पर जनरल टिकट की व्यवस्था लागू है। कोरोना की वजह से ट्रेनों पर रेलवे ने जनरल टिकट यात्रा करना प्रतिबंधित कर दी थी। इस वजह से ट्रेनों से सफर करने के लिए लोगों को रिजर्वेशन कराना पड़ता था।