11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबर, एसी डबल डेकर ट्रेन 10 मई से लखनऊ से आनंद विहार के लिए चलेगी

लखनऊ से आनंद विहार के बीच 10 मई एक बार फिर से एसी डबल डेकर ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी। रेलवे बोर्ड ने एसी डबल डेकर ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाने का आदेश जारी किया है। रेलवे ने बताया कि अब बाड़मेर-दिल्‍ली बाड़मेर सुपर फास्‍ट एक्‍सप्रेस मैलानी एक्सप्रेस (Malani Express) के नाम से चलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Apr 2022, 11:18 AM IST

ac_double_decker.jpg

लखनऊ से आनंद विहार के बीच 10 मई एक बार फिर से एसी डबल डेकर ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी। रेलवे बोर्ड ने एसी डबल डेकर ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाने का आदेश जारी किया है। डबल डेकर के रिजर्वेशन सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) शीघ्र शुरू करेगा। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह एक अच्छी खबर है।

बाड़मेर-दिल्‍ली बाड़मेर सुपर फास्‍ट एक्‍सप्रेस का बदला नाम

उत्तरी रेलवे लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल के बीच डबल डेकर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने बताया कि, इस ट्रेन का संचालन 10 मई से किया जाएगा। इसके अलावा अयोध्‍या और गोरखपुर के बीच दैनिक अनारक्षित स्‍पेशल रेलगाड़ी का भी संचालन किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे ने एक ट्रेन का नाम भी बदला है। रेलवे ने बताया कि अब बाड़मेर-दिल्‍ली बाड़मेर सुपर फास्‍ट एक्‍सप्रेस मैलानी एक्सप्रेस (Malani Express) के नाम से चलेगी।

यह भी पढ़ें : Indian Railway : रेलवे में टू स्टॉप नियम है खतरनाक, आपकी रिजर्व सीट दूसरे यात्री को हो जाएगी अलॉट

एसी डबल डेकर ट्रेन का लखनऊ टाइम

रेलवे ने बताया कि, ट्रेन नंबर 12583 डबल डेकर एसी ट्रेन 10 मई से सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी। लखनऊ जंक्शन से डबल डेकर ट्रेन सुबह 4.55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 8.23 बजे बरेली, 10 बजे मुरादाबाद, दोपहर 12.21 बजे गाजियाबाद होकर 12.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें :Indian Railway : ट्रेन में मिडिल बर्थ पर सोने के लिए है खास नियम, जानें रेलवे का नया नियम

एसी डबल डेकर ट्रेन का आनंद विहार टाइम

एसी डबल डेकर ट्रेन नम्बर 12584 ट्रेन 10 मई से मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार दोपहर 2.05 आनंद विहार से रवाना होगी।। यह ट्रेन दोपहर 2.33 बजे गाजियाबाद, मुरादाबाद शाम 4.50 बजे, बरेली शाम 8:22 बजे होकर लखनऊ जंक्शन रात 10.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 10 बोगियां होंगी। एसी डबल डेकर ट्रेन नम्बर की एक बोगी की लागत 2.86 करोड़ रुपए है।