Akhilesh Yadav Statement: अयोध्या के राम मंदिर जाने की घोषणा के बाद से ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाजपा के निशाने पर हैं। अब उन्होंने अपने प्रस्तावित दौरे को लेकर उठ रहे सवालों पर भाजपा को करारा जवाब दिया है। अखिलेश ने कहा कि, "भगवान सबके हैं फिर किसी को भी मंदिर जाने से क्यों रोका जाना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि वह अयोध्या के अलावा केदारेश्वर, मथुरा और वृंदावन भी जाएंगे।