11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाचा शिवपाल और रामगोपाल का नाम लेकर अखिलेश ने कह दी बड़ी बात, बोले- आशीर्वाद पहले से है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव को लेकर दिलचस्प बयान दिया। बोले- हमारे घर में शिव और राम पहले से हैं, आशीर्वाद भी मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 11 Nov 2026, 3:45 PM IST

अखिलेश यादव बोले- हमारे घर में शिव और राम पहले से हैं (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

अखिलेश यादव बोले- हमारे घर में शिव और राम पहले से हैं (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

Yadav Family: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी वह राजनीतिक विरोधियों पर सीधा हमला बोलते हैं तो कभी अपने ही अंदाज में ऐसी बात कह जाते हैं, जिसकी सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो जाती है। इस बार अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का जिक्र करते हुए दिलचस्प अंदाज में अपनी बात रखी।

अखिलेश यादव ने कहा, "चाचा शिवपाल जी और चाचा रामगोपाल जी, हमारे घर में शिव और राम पहले से ही हैं, आशीर्वाद हमें पहले से ही मिल रहा है।" उनके इस बयान में परिवार के दोनों वरिष्ठ नेताओं के नामों को लेकर शब्दों का खास अंदाज देखने को मिला। बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा होने लगी है।

शिवपाल और रामगोपाल का नाम लेकर कही खास बात

अखिलेश यादव के इस बयान में शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव के प्रति सम्मान और परिवार के रिश्तों का जिक्र नजर आता है। उन्होंने दोनों नेताओं के नामों को भगवान शिव और भगवान राम से जोड़ते हुए कहा कि उनके घर में शिव और राम पहले से मौजूद हैं और उन्हें आशीर्वाद भी मिलता रहता है।समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव दोनों ही वरिष्ठ और अहम नेता हैं। पार्टी के राजनीतिक सफर में दोनों की अपनी अलग भूमिका रही है। ऐसे में अखिलेश यादव का यह बयान परिवार और पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेताओं के महत्व को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।

अखिलेश के बयान के निकाले जा रहे सियासी मायने

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अरविन्द कांत ने कहा कि राजनीति में नेताओं के छोटे-छोटे बयान भी कई बार बड़े संदेश दे जाते हैं। अखिलेश यादव के इस बयान को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने अपनी बात हल्के-फुल्के और सहज अंदाज में कही, लेकिन उनके शब्दों ने राजनीतिक चर्चाओं को जरूर जगह दे दी। अखिलेश यादव पहले भी कई मौकों पर अपने चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का जिक्र कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी की राजनीति में परिवार के इन वरिष्ठ नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

सोशल मीडिया पर भी चर्चा की संभावना

अखिलेश यादव का यह बयान अपने अलग अंदाज के कारण लोगों का ध्यान खींच सकता है। खासकर शिव और राम के नामों को परिवार के वरिष्ठ नेताओं से जोड़ने वाली उनकी बात को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी चर्चा होने की संभावना है। फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि अखिलेश यादव ने अपनी बात में दोनों चाचाओं का नाम लेते हुए आशीर्वाद मिलने की बात कही है।