11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी की सियासत में नए तीसरे मोर्चे की तैयारी, 12 नवंबर को साथ आ सकते हैं चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी!

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन की चर्चा तेज है। दावा किया जा रहा है कि दोनों नेता 12 नवंबर को लखनऊ में साझा प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 11 Nov 2026, 1:28 PM IST

patrika Breaking news

patrika Breaking news

UP Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की राजनीति में नए गठबंधन की आहट तेज हो गई है। इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है। हालांकि, दोनों नेताओं या उनके दलों की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच चुनावी तालमेल को लेकर बातचीत और सहमति बनने की अटकलें हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि 12 नवंबर को लखनऊ में संयुक्त प्रेस-कॉन्फ्रेंस के जरिए गठबंधन की घोषणा हो सकती है। हालांकि, अभी तक दोनों पार्टियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दलित और मुस्लिम वोटों को एकजुट करने की रणनीति

असदुद्दीन ओवैसीऔर चंद्रशेखर आजाद के साथ आने की संभावित कोशिश को उत्तर प्रदेश में दलित और मुस्लिम मतदाताओं के बीच राजनीतिक आधार मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश में दलित आबादी करीब 21 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी करीब 19 प्रतिशत मानी जाती है। ऐसे में दोनों नेताओं का साथ आना प्रदेश के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। चंद्रशेखर आजाद दलित राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं जबकि ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं के बीच जनाधार बढ़ाना चाहते हैं।

असदुद्दीन ओवैसी पहले उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद ओवैसी ने दूसरे दलों के साथ संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दीं। वह लगातार अपनी जनसभाओं में समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साध रहे हैं। उनका फोकस खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मुस्लिम बहुल सीटों पर है।

तीसरे मोर्चे में अन्य दलों के शामिल होने की भी चर्चा

उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के साथ संभावित गठबंधन को ओवैसी की नई राजनीतिक रणनीति के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। प्रस्तावित गठबंधन में कुछ अन्य छोटे दलों और नेताओं को शामिल करने की बातचीत की भी खबरें हैं। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने करीब 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। ऐसे में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का साथ आना चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की संभावना जरूर पैदा कर सकता है। अब सबकी नजर 12 नवंबर को होने वाली संभावित संयुक्त प्रेस-कॉन्फ्रेंस पर टिकी है।