CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात दी। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत हादसों में जान गंवाने या प्रभावित होने वाले किसानों के 4,300 परिवारों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और शिवपाल यादव को लेकर भी बड़ा तंज कसा।