11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSSSC Recruitment: किसी के घर नौकरी की खुशियां, तो किसी परिवार को आर्थिक सहारा; सीएम योगी ने दी दोहरी सौगात

CM Yogi 1146 Junior Assistant: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, वहीं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की सहायता दी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 11 Nov 2026, 1:41 PM IST

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नवचयनित कनिष्ठ सहायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )    

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नवचयनित कनिष्ठ सहायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )    

CM Yogi 1146 Junior Assistant Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 11 नवंबर 2026 को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में नवचयनित अभ्यर्थियों और किसानों के परिवारों को बड़ी सौगात दी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों को कुल 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी मिलने के साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। ऐसे में सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करनी चाहिए।

1,146 युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का अवसर

राजस्व विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित 1,146 अभ्यर्थियों के लिए यह दिन बेहद खास रहा। लंबे समय तक मेहनत और चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र मिला। सरकारी नौकरी मिलने से इन युवाओं के परिवारों में भी खुशी का माहौल है। नए कर्मचारियों की तैनाती से राजस्व विभाग के कामकाज को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें और जनता के काम को प्राथमिकता दें। सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना उनकी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। कामकाज में पारदर्शिता (Transparency) और जवाबदेही बनाए रखना भी जरूरी है।

4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की मदद

कार्यक्रम का दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता देना रहा। इस योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों के लिए 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। यह योजना खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। किसान परिवारों के लिए दुर्घटना के बाद आर्थिक संकट से गुजरना काफी मुश्किल होता है। ऐसे समय में सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। इस आर्थिक मदद से प्रभावित परिवारों को मुश्किल समय में सहारा मिलेगा।

युवाओं और किसान परिवारों को एक साथ राहत

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यह कार्यक्रम रोजगार और किसान कल्याण, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। एक तरफ 1,146 युवाओं को सरकारी सेवा में काम करने का अवसर मिला, वहीं दूसरी तरफ 4,300 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों पर भी बात रखी। कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं और सहायता राशि के लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला।