30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bed AC: कमाल का है ये Air Conditioner, तीन बल्ब के बराबर आएगा बिजली का बिल, इन्वर्टर से भी चलेगा

गर्मी के मौसम में घर हो या ऑफिस कमरे को ठंडा रखने के लिए हर कोई Air Conditioner का इस्तेमाल करता है। लेकिन इसमें जो सबसे ज्यादा दिक्कत आती है वो है बिजली का बिल। तो हम आपको एक ऐसे एसी के बारे में बताएंगे जो बाकी AC के मुकाबले करीब 60 से 65 फीसदी बिजली की खपत को कम कर देगा। बिजली का बिल कम आएगा तो कमरा और दिमाग दोनों ठंडा रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 8 Mar 2022, 1:07 PM IST

Bed AC: कमाल का है ये Air Conditioner, तीन बल्ब के बराबर आएगा बिजली का बिल, इन्वर्टर से भी चलेगा

Bed AC: कमाल का है ये Air Conditioner, तीन बल्ब के बराबर आएगा बिजली का बिल, इन्वर्टर से भी चलेगा

Tupik Bed AC: जाड़े के मौसम की तकरीबन विदाई हो चुकी है और गरमी का मौसम मुहाने पर खड़ा है। अभी मार्च महीने की शुरुआत बावजूद इसके दोपहर होते-होते पारा 31 से 32 डिग्री के आस-पास पहुँच चुका है। गर्मी के मौसम में घर हो या ऑफिस कमरे को ठंडा रखने के लिए हर कोई Air Conditioner का इस्तेमाल करता है। लेकिन इसमें जो सबसे ज्यादा दिक्कत आती है वो है बिजली का बिल। तो आज हम आपके लिए इसी समस्या का समाधान ढूंढकर लाए हैं। हम एक ऐसे एसी के बारे में आपको बताएंगे जो पूरे कमरे के बजाय सिर्फ आपके बेड एरिये को ठंडा रखेगा। वहीं यह AC बाकी AC के मुकाबले करीब 60 से 65 फीसदी बिजली की खपत को कम कर देगा। इससे घर और बिजली का बिल दोनों ठंडे रहते हैं।

Bed Air Conditioner

दरअसल, तुपिक नामक कंपनी ने एक अनोखा एसी तैयार किया है, जो सिर्फ बेड एरिया को ठंडक प्रदान करता है। इस एसी का डिजाइन तंबु की तरह दिखता है। यह तंबुनुमा एसी किसी सामान्य एयर कंडीशनर की तुलना में 60 से 65 प्रतिशत तक कम बिजली की खपत करता है, जिससे बिजली का बिल बहुत ही कम आता है और ग्राहक को तेज गर्मी से राहत भी मिल जाती है। इसके अलावा यह एसी पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुँचाता है।

यह भी पढ़ें: Home Loan: 5000 रुपए तक कम हो जाएगी आपके होम लोन की EMI, बस करना होगा ये काम

बिजली का बिल आधे से भी कम

इस Air Conditioner को चलाने में मात्र तीन बल्ब जलाने जितना खर्च आता है। यानि कि तकरीबन 400 वाट बिजली में ये AC काम करने लगता है। इस AC को आप Solar Energy से भी चला सकते हैं। इस एयर कंडीशनर का साइज 11 इंच लंबा और 18 इंच चौड़ा है, जिसकी वजह से इस एसी को इस्तेमाल करने के लिए बेड को तंबु की आकृति में तब्दील करना होता है। Tupik Bed AC के साथ-साथ आपको तंबू भी खरीदना होगा, जिसे आपको अपने बेड पर फीट करना होगा। यह तंबू आपके बेड को चारों तरफ से ढक लेगा, जिसकी वजह से AC बेड एरिया को अच्छी तरह से ठंडा कर देता है। हालांकि इस एसी को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने बेड को तंबु के अंदर ही रखना होगा और उसी के अंदर बैठने या लेटने पर आपको ठंडी हवा प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें: महज 25 हजार की लागत में इस पेड़ को लगाएं, 5 साल में होगा 60 लाख का मुनाफा

Inverter से भी चलेगा ये AC

इस AC का इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसी हवा और ठंडक एक ही जगह पर केंद्रित रहती है, जिसकी वजह से बेड एरिया हमेशा कूल रहता है। इसके अलावा इस एसी को खुद लगाया जा सकता है, जिसके लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तंबुनुमा एसी को 5 एम्पीयर वाले सॉकेट के जरिए आसानी से चलाया जा सकता है।बिजली कट जाने पर आप इस एसी को 1KVA क्षमता वाले इंटवर्टर की मदद से भी चला सकते हैं।