scriptअखिलेश यादव ने सपा विधायकों व विधान परिषद सदस्यों संग की बैठक, इस पर हुई चर्चा | Akhilesh Yadav calls meeting with Samajwadi party leaders | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव ने सपा विधायकों व विधान परिषद सदस्यों संग की बैठक, इस पर हुई चर्चा

विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद समाजवादी पार्टी के तमाम विधायक और विधान परिषद सदस्य पार्टी कार्यालय पहुंचे।

लखनऊAug 23, 2018 / 04:37 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. गुरुवार को मानसून सत्र के पहले दिन सदन में सभी दलों के नेताओं ने पूर्व पीएम अटल जी को श्रद्धाजलि दी और सोमवार तक के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी। वहीं इससे पहले सपा ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद समाजवादी पार्टी के तमाम विधायक और विधान परिषद सदस्य पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहाँ पर अखिलेश यादव के नेत्रत्व में भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई गयी।
सपा ने किया प्रदर्शन-
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सपाईयों ने विधानसभा के बाहर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने यह प्रदर्शन गन्ना किसानों के भुगतान, देवरिया कांड, मेरठ आत्मदाह और प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर किया। सपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पूरी तरह से फेल है। सपा के इस प्रदर्शन में एमएलसी सुनील सिंह, आनंद भदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित सपा के सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सपा सदस्य हाथों में गन्ने के पेड़ भी लाए थे। इस दौरान सपाइयों ने ‘कानून व्यवस्था ध्वस्त है, योगी बाबा मस्त है’ के नारे भी लगाए।
अखिलेश यादव ने की बैठक-
उत्तर प्रदेश की विधानसभा में आज अटल जी को श्रद्धांजली देने के बाद सपा के सभी विधायक पार्टी कार्यालय पहुंचे जहाँ पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके साथ बैठक की। राजधानी में हो रही भारी बारिश के बावजूद सपा के तमाम विधायक और एमएलसी बैठक में पहुंचे। सपा की इस बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता पक्ष को कैसे घेरना है, इसकी रणनीति बनाई गयी। इसके साथ ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी सपा विधायकों के साथ अखिलेश यादव ने खूब चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो