scriptअखिलेश यादव ने मनाया रक्षा बंधन का पर्व, तस्वीर की साझा, दिया यह संदेश | Akhilesh yadav celebrates Raksha Bandhan | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव ने मनाया रक्षा बंधन का पर्व, तस्वीर की साझा, दिया यह संदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पर्व को मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।

लखनऊAug 15, 2019 / 01:53 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh

Akhilesh

लखनूऊ. गुरुवार को पूरे देश में रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी छोटे लोहिया स्व0 जनेश्वर मिश्र (Janeshwar Mishra) जी की बेटी मीना तिवारी के साथ इस पर्व को मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। इस मौके पर उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह त्योहार न केवल भाई-बहन के रिश्तों को पूरा आदर देता है बल्कि आत्मीयता और स्नेह के बंधन से रिश्तों को मजबूती भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भावनाओं से जुड़ा है। इस त्योहार का इतिहास में भी उल्लेख मिलता है। परस्पर स्नेह और सौहार्द के प्रतीक रूप से इसे मनाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करते के बाद नीरज शेखर और नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा यह

अखिलेश ने किया सम्मान-

इससे पहले समाजवादी विचारक छोटे लोहिया स्व0 जनेश्वर मिश्र जी की बेटी मीना तिवारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने भविष्य में उनकी सफलता की भी शुभकामना की। वहीं अखिलेश यादव ने मीना तिवारी का सम्मान किया। उनके साथ उनके पति चंद्रशेखर तिवारी तथा बेटे विश्वभूषण तिवारी व कुलभूषण तिवारी भी मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त जयपुर (राजस्थान) की वंदना यादव समाज सेविका एवं अन्य महिलाओं ने भी अखिलेश यादव को राखी बांधी।
ये भी पढ़ें- इटावा के दो जवानों को मिलेगा डीजीपी प्रशंसा चिह्न

Akhilesh
स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं-

वहीं आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंन लिखा-
“ऐ मेरे वतन के लोगों…
ये आज़ादी हमसे कहती है
प्यार मोहब्बत से ही जीना
सब मिलजुल कर ही रहना
मेरा बस इतना है कहना!!!

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो