scriptअखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अपने उम्मीद्वारों को यूं लड़ाएंगे 2019 चुनाव | Akhilesh Yadav strategy for his candidate in 2019 election | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अपने उम्मीद्वारों को यूं लड़ाएंगे 2019 चुनाव

अब अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति की एक और परत खोलते हुए बताया कि आखिर वो सपाईयों को चुनाव कैसे लड़वाएंगे।

लखनऊJun 20, 2018 / 04:57 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh Yadav

Akhilesh

लखनऊ. 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का लक्ष्य लेकर चल रही सपा पार्टी के अध्यक्ष अकिलेश यादव यह पहले ही सुनिश्चित कर चुके हैं कि यदि कम सीटें भी मिलेंगी तो भी गठबंधन जारी रहेगा। उनके इस बयान से पार्टी के कार्यकर्ता कुछ असंतुष्ट दिखे। वहीं अब अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति की एक और परत खोलते हुए बताया कि आखिर वो सपाईयों को चुनाव कैसे लड़वाएंगे।
ये भी पढ़ें- राजानथ सिंह ने लखनऊ से किया सबसे बड़ा ऐलान, कहा- अब रमजान खत्म हो गया है, अब तो…

किसी को नहीं करूंगा नाराज-

समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि वह 2019 चुनाव के लिए किसी को भी नाराज नहीं करना चाहते। वह किसी को भी नाराज किए बिना ही भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एक साथ लेकर आएंगे। अखिलेश यादव विदेश जाने से पहले ने दिल्‍ली में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे जहां उन्होंने कहा कि हम राजनीति में किसी को भी नाराज नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें- हुआ बड़ा ऐलान, यूपी के इस जिले में पेट्रोल मिल रहा 3 रुपए सस्ता, लोगों की लगी लंबी कतारें…

दूसरे दलों के सिंबल पर लड़ेंगे हमारे उम्मीदवार-

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा को हराने के लिए कुछ सीटें दूसरे दलों को दी जा सकती हैं। हमारा मकसद साफ है कि भाजपा को हराना है। कैराना लोकसभा उपचुनाव की तर्ज पर ही हमारे उम्मीद्वार दूसरे सहयोगी दलों के सिंबल पर लड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव ने आगे बोले कि यह कहना मुश्किल है कि उनकी पार्टी वहां चुनाव अकेले लड़ेगी या गठबंधन करके लड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो