scriptअखिलेश यादव का ट्वीट- भाजपा अब खत्म! | Akhilesh Yadav targets bjp over agriculture reforms | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव का ट्वीट- भाजपा अब खत्म!

– समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया ट्वीट- कृषि कानून पर अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को घेरा

लखनऊDec 01, 2020 / 12:52 pm

Hariom Dwivedi

Akhilesh

Akhilesh

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. देव-दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से किसानों को संदेश दिया कि सरकार उनके साथ है और उनके हित के लिए ही नया कृषि कानून लेकर आई है। उम्मीद है कि कृषि सुधारों का लाभ उठाकर, किसान अपनी आय बढ़ाएंगे। कृषि कानून पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि कानून की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का जो षडयंत्र है वो हम खेती-किसानी करने वाले अच्छे से समझते हैं। हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी व कृषि की सुरक्षा करनेवाली संरचना बची-बनी रहे। अंत में उन्होंने लिखा कि भाजपा अब खत्म!
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1333620878635118598?ref_src=twsrc%5Etfw
एक और ट्वीट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक स्नातक निर्वाचन में वोट देकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाइये। उत्तर प्रदेश में आज विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। इन 11 सीटों के लिए 199 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Home / Lucknow / अखिलेश यादव का ट्वीट- भाजपा अब खत्म!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो