scriptये है सीता का सच… भाजपा को मिली थी गालियां | anchal ghai sita viral on internet played role in ayodhya diwali | Patrika News
लखनऊ

ये है सीता का सच… भाजपा को मिली थी गालियां

भाजपा को नासमझी में ही सही, लेकिन बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स इसकी बनगी हैं।

लखनऊOct 27, 2017 / 05:16 pm

Abhishek Gupta

Anchal Ghai

Anchal Ghai

लखनऊ. सोशल मीडिया भी अजब है। कभी आम लोगों में से किसी को भी हीरो बना देता है, तो कभी अनचाही तवज्जों देकर आम आदमी को सिरदर्द दे देता है। ताजा फेक न्यूज लंदन की एक लड़की के बार में है जिसे सोशल मीडिया पर वो महिला समझा जा रहा है जिसने अयोध्या में इस साल हुई ऐतिहासिक दिवाली आयोजन में सीता का किरदार निभाया और जिसकी सीएम योगी ने आरती उतारी। ऑंचल घई नाम की इस लड़की ने अपनी नीजी जिंदगी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। लेकिन ‘ऑंचल घई’ नाम होने की वजह, पार्टी वियर कपड़े पहनने की वजह से और गलतफहमी में ‘सीता’ का किरदार निभाने वाली लड़की समझे जाने की वजह से उसे सोशल मीडिया पर न चाहते हुए भी अलोचना झेलनी पड़ी। इसके साथ ही भाजपा पर भी आरोप लगाया कि पार्टी ने सीता के किरदार के लिए मॉडल का चयन करने से पहले पूरी तहकीकात नहीं की।
क्या है पूरा मामला-
दरअसल पिछले तीन दिनों से अयोध्या में दिवाली के दिन सीता का किरदार निभाने वाली लड़की ऑचल और लंदन की ऑंचल घई की तस्वीर को क्लब करके सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल होते ही इस तस्वीर पर अभद्र टिप्पड़ी का दौर शुरू हो गया। कुछ ही क्षणों में लंदन में रह ही ऑचल के ट्विटर व फेसबुक अकाउंट पर खूब सारी फ्रैंड रिक्वेस्ट्स आईं। साथ ही भद्दी फब्तियां भी मिली। खिटपिट अंग्रेजी बोलने वाली लंदन में बैठी ऑचल ने माता सीता का किरदार अदा करना तो दूर की बात है, वो तो कभी भारत आई ही नहीं। और सोशल मीडिया पर बेवजह उसे परेशान करने के जवाब में लिखी गई अंग्रेजी गालियां भी सब कुछ साफ कर रही हैं।
यहां समझिए क्या है कन्फ्यूजन-
अयोध्या की रामलीला के लिए जिस आंचल घई को चुना गया था, वह 22 साल की ब्यूटी क्वीन और मॉडल है। वह दिल्ली की है और वहीं पर ही कई फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप पर कैटवॉक कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने एक नामी मोबाइल और टेलिकॉम कंपनियों के लिए कैंपेन की है। दुबई में 2016 में हुए एक ब्यूटी शो के बाद आंचल चर्चा में आईं।
किसी ने मस्ती के लिए की ये हरकत-

सोशल मीडिया पर हाथ में जाम लिए ऑचल घई को दिल्ली में रहने वाली और असल में माता सीता का किरदार निभानी वाली ऑंचल घई समझा गया। जो बिल्कुल गलत है। वो लंदन की, लेकिन उसे बेवजाह बेहिसाब कोसा गया, परेशान किया गया। मतलब सोशल मीडिया पर किसी अराजक तत्व ने अपनी मस्ती में एक ऐसी ऑचल घई को पिक किया जिससे माहौल बनाया जा सके।
सोशल मीडिया पर तस्वीरों का हो रहा गलत इस्तेमाल-

ऐसा क्यों है, ये बात समझने की जरूरत है। कोई सोशल मीडिया पर है, तो क्या उसके नीजि जिंदगी को कोई भी किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकता है। लंदन की इस ऑचल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत कर दी है, लेकिन ऐसी अनगिनत लड़िकयां हैं जिनकी नीजि जिंदगी का सोशल मीडिया पर माखौल उड़ाया जाता है। साथ ही गलत तरीके से उनकी तस्वीरों को इस्तेमाल किया जाता है।
भाजपा को बदनाम करने की हो रही कोशिश-

दूसरी और आखिरी बात कि लंदन की ऑंचल घई की इस ‘बोल्ड’ तस्वीर को इस्तेमाल कर इसे राजनीतिक रूप भी दिया जा रहा था, जो आगे चलकर बड़ा मामला बन सकता था। भाजपा को नासमझी में ही सही, लेकिन बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स इसकी बनगी हैं।
पत्रिका की सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों से अपील है कि सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। साथ ही गलत जानकारी को वायरल करने वालों को सलाह है कि अपने मस्ती के लिए किसी की जिंदगी से खिलवाड़ न करें। ये कल आपके साथ भी हो सकता है। साथ ही लंदन की ऑंचल के साथ जो हुआ उससे देश की भी बदनामी हुई है। उनके ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ये पता चलता है।
https://twitter.com/anchall_/status/923477593009074176?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/anchall_/status/923479819970666496?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Lucknow / ये है सीता का सच… भाजपा को मिली थी गालियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो