scriptबलिया गोलीकांड : विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा का नोटिस | Ballia Case : BJP issued notice to mla surendra singh | Patrika News
लखनऊ

बलिया गोलीकांड : विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा का नोटिस

-हाईकमान नाराज, नड्डा ने दी चेतावनी-गोलीकांड के आरोपी का किया था समर्थन

लखनऊOct 19, 2020 / 04:26 pm

Hariom Dwivedi

बलिया गोलीकांड : विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा का नोटिस

बलिया गोलीकांड : विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा का नोटिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. बलिया गोलीकांड पर भारतीय जनता पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान से पार्टी हाईकमान नाराज है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को इस घटना पर फोन किया और बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के व्यवहार को लेकर चेतावनी देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। स्वतंत्र देव सिंह से जेपी नड्डा ने कहा कि विधायक सुरेंद्र सिंह, बलिया घटना की जांच में किसी प्रकार का दखल देने की कोशिश ना करें, नहीं तो पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। नड्डा की चेतावनी के बाद सोमवार को भाजपा विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। हालांकि विधायक रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मिलकर अपनी सफाई पेश कर चुके थे।
जांच में दखल न दें विधायक
विधायक सुरेंद्र सिंह को ताकीद दी गयी है कि वे बलिया घटना की जांच में किसी प्रकार का दखल देने की कोशिश ना करें, नहीं तो पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इससे पहले मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के समर्थन में आए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह को स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को लखनऊ तलब किया था। जेपी नड्डा के फोन के बाद अब बीजेपी ने विधायक सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
परिवार के बीच जाकर रोए थे विधायक
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बलिया कांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में परिवार के साथ जाकर पुलिस से मुलाकात की थी। सुरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह के परिवार वालों के बीच जाकर रोए भी थे, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही बीजेपी पर आरोपी का साथ देने का आरोप भी लग रहा है।
सड़क पर उतरने की दी थी चेतावनी
17 अक्टूबर की सुबह बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह रेवती थाना में दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। विधायक सिंह ने कहा था कि अगर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा तो धरने पर बैठ जाऊंगा। वहीं, सुरेंद्र सिंह के बेटे ने भी योगी सरकार को चेतावनी दे दी थी। बेटे विद्याभूषण सिंह हजारी ने फेसबुक के जरिए कहा था, ‘योगी जी, अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा है। आपकी शह पर प्रशासन अत्याचार का अंत कर रहा है। मजबूर होकर सड़क पर उतरेंगे’।

Home / Lucknow / बलिया गोलीकांड : विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा का नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो