scriptचुनाव से पहले मायावती को झटका! बसपा सरकार में मंत्री रहे नेता ने इस पार्टी का थामा दामन | big leader leaves BSP and joins this party | Patrika News
लखनऊ

चुनाव से पहले मायावती को झटका! बसपा सरकार में मंत्री रहे नेता ने इस पार्टी का थामा दामन

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है…

लखनऊFeb 24, 2019 / 02:57 pm

Hariom Dwivedi

Mayawati

चुनाव से पहले मायावती को झटका! बसपा सरकार में मंत्री रहे नेता ने इस पार्टी का थामा दामन

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 26 वर्षों तक बसपा में रहे दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने समर्थकों संग उनको कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। सूत्रों की मानें तो चिल्लू आगरा सुरक्षित सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन चर्चा है कि पार्टी सुप्रीमो मायावती यहां से मनोज सोनी का टिकट पक्का कर दिया है। ऐसे में उन्होंने हाथी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
बसपा संगठन में कई महत्वपूर्व पदों पर रहे देवेंद्र कुमार चिल्लू वर्ष 2008 में मायावती सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बने थे। चिल्लू जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी के पद पर भी रह चुके हैं। कांग्रेस से टिकट की आस लगाये पूर्व मंत्री ने समर्थकों संग बसपा से किनारा कर लिया।
davendra kumar chillu
सपा-बसपा पर बागियों का खतरा!
गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश की 38 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी और 37 सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रही है। अमेठी-रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं। तीन सीटें रालोद के लिए छोड़े जाने की बात कही जा रही है। जाहिर ऐसे में सपा के बसपा के 42 और सपा के 43 उन कैंडिडेट्स को टिकट नहीं मिलेंगे, जो अभी तक चुनाव प्रचार अभियान में लगे थे। यही कारण है कि अब सपा-बसपा में विरोध के सुर उभरने लगे हैं। इसी के चलते दिग्गज सपाई नेता देवेंद्र कुमार ने शनिवार को लखनऊ में बसपा से किनारा कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो