31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Free Ration Scheme : बड़ी खुशखबर, यूपी में अब दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

PM Garib Kalyan Anna Yojana बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन माह तक बढ़ा दिया गया। जिस का फायदा अब यूपी के 15 करोड़ लाभर्थियों को मिलेगा। वैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 30 सितंबर को खत्म हो रही है। पर अब यह दिसम्बर तक जारी रहेगी। जाने यूपी सीएम ने पीएम मोदी को क्या कहा ...    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Sep 2022, 7:48 PM IST

Free Ration : अब सितंबर तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन, 15 करोड़ के चेहरे खिले

Free Ration : अब सितंबर तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन, 15 करोड़ के चेहरे खिले

यूपी के 15 करोड़ जनता के लिए खुशखबर। उत्तर प्रदेश में अंत्योदय और पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को अब दिसंबर तक मुफ्त राशन मिलेगा। वैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 30 सितंबर को खत्म हो रही है। पर बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन माह तक बढ़ा दिया गया। जिस का फायदा अब यूपी के 15 करोड़ लाभर्थियों को मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पूरे देश में 80 करोड़ जनता को इसका फायदा मिलता है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना - केंद्र सरकार से बड़ी राहत

कोविड-19 महामारी से जूझ रहे गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी राहत दी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि सितंबर में समाप्त हो रही थी। खाद्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था जिसमें इस योजना को तीन महीने का विस्तार किए जाने की बात कही गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने तीन महीने यानी दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े - Free Ration : अब सितंबर तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन, 15 करोड़ के चेहरे खिले

सीएम योगी ने पीएम मोदी को कहा, धन्यवाद

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की अंतिम तारीख बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा,'प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज कैबिनेट द्वारा पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को आगामी 3 माह तक बढ़ाने का निर्णय अभिनंदनीय है। 'अंत्योदय' को समर्पित यह निर्णय करोड़ों परिवारों के लिए मुफ्त राशन की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा।

यह भी पढ़े - Free Ration : खुशखबरी, फ्री राशन वितरण की आखिरी डेट बढ़ाई गई, जानें अंतिम डेट

कोरोना काल में योजना हुई थी लांच

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना मार्च 2020 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा मिलती है। हर माह प्रत्येक व्यक्ति को चार किग्रा गेहूं और एक किग्रा चावल मुफ्त दिया जाता है। योजना के माध्यम से सरकार अब तक 1,003 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित कर चुकी है।

करीब 15 करोड़ को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत यूपी में अनुमानित लाभार्थियों की संख्या करीब 1.30 करोड़ और पात्र परिवारों मे कार्ड-धारकों की संख्या लगभग 13.41 करोड़ से अधिक है। प्रदेशभर की 80 हजार उचित मूल्य की दुकानों से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।