scriptUP BJP की पहली लिस्ट में सिर्फ इन 10 महिलाओं पर भरोसा, Yogi Adityanath को गोरखपुर भेजने का प्लान | BJP first list of candidate in up assembly elections yogi aditynath | Patrika News
लखनऊ

UP BJP की पहली लिस्ट में सिर्फ इन 10 महिलाओं पर भरोसा, Yogi Adityanath को गोरखपुर भेजने का प्लान

UP Assembly Elections 2022 में चल रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ था। वो दूर करते हुए दोनों की सीटों का निर्णय भी कर दिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि 107 सीटों की घोषणा में 20 विधायकों के टिकट काट दिये गए हैं। जबकि कई क्षेत्रों में विधायकों की सीट बदली गई है।

लखनऊJan 15, 2022 / 05:02 pm

Dinesh Mishra

Symbolic Photo of Women Worker of BJP Party

Symbolic Photo of Women Worker of BJP Party

भाजपा की घोषित की गई 107 सीटों में से 105 सीट पहले चरण की हैं। जबकि 2 सीट अन्य चरण से जुड़ी हुई हैं। जिनमें Yogi Adityanath की सीट छटे चरण की है। केशव मौर्य की सिराथु सीट पांचवें चरण में हैं. इस पहली सूची में 20 विधायकों के टिकट काट दिये गए हैं। जबकि कई क्षेत्रों में विधायकों की सीट बदली गई है।
योगी को फिर गोरखपुर भेजने का प्लान
वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या और मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए उन्हें उनके गृह जनपद गोरखपुर की शहरी सीट से मैदान में उतारा है। उन्हें पार्टी ने फिर से गोरखपुर भेजने का निर्णय ले लिया है। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ अभी यूपी में विधान परिषद के सदस्य हैं। वो हमेशा से ही गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ते रहे हैं।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य को सिराथु से बनाया प्रत्याशी
शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में उम्मीदवारों की इस पहली सूची को जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू से विधान सभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है।

Yogi Adityanath विधान परिषद सीट छोडकर बनेंगे विधायक
यूपी चुनाव प्रभारी प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि वर्तमान में दोनों दिग्गज नेता उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।

शनिवार को भाजपा ने पहले चरण की 58 में से 57 सीटों पर और दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री मौर्य की विधानसभा सीट का भी एलान किया। यानि भाजपा ने अपनी पहली सूची में कुल 107 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। सूची को जारी करते हुए प्रधान ने बताया कि पहले चरण की बची हुई 1 सीट और दूसरे चरण की बची हुई 7 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का एलान बाद में किया जाएगा।

20 वर्तमान विधायकों को नहीं मिलेगा टिकट
उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रधान ने बताया कि इन 107 सीटों में से 83 सीटों पर वर्तमान में भाजपा के विधायक थे। लेकिन इस बार इनमें से 63 विधायकों को ही दोबारा से उम्मीदवार बनाया गया है, यानि पार्टी ने अपने 20 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है। प्रधान ने कहा कि पार्टी जीतने के लिए चुनाव लड़ती है इसलिए तमाम समीकरणों को देखते हुए पार्टी ने अपने 20 वर्तमान विधायकों को अन्य जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।

107 सीटों मे 10 महिलाएं, सामान्य सीट पर भी अनुसूचित उम्मीदवार
उन्होने यह भी बताया कि पार्टी ने सामान्य सीट से भी अनुसूचित जाति उम्मीदवार को उतारा है। आपको बता दें कि इन 107 उम्मीदवारों में से 44 ओबीसी समुदाय और 19 अनुसूचित जाति के हैं। पार्टी ने पहली सूची में 10 महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

रक्षा मंत्री के बेटे, आधा दर्जन मंत्री लड़ेंगे चुनाव
बड़े चेहरों की बात करें तो योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा भाजपा ने मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा , नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह , गाजियाबाद से अतुल गर्ग , आगरा ग्रामीण से पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, कैराना से मृगांका सिंह , थानाभवन से सुरेश राणा , मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल, सरघना से संगीत सोम , लोनी से नन्दकिशोर गुर्जर , साहिबाबाद से सुनील शर्मा, अतरौली से संदीप सिंह , छाता से लक्ष्मी नारायण चौध?ी, फतेहपुर सीकरी से पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, देवबंद से बृजेश सिंह रावत , नजीबाबाद से कुंवर भारतेन्दू सिंह , चन्दौसी से गुलाबो देवी , और शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना को उम्मीदवार बनाया है।
आपको बता दें कि , प्रदेश में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को 58 सीटों पर मतदान के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी और दूसरे चरण के तहत 14 फरवरी को 55 सीटों पर मतदान के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 28 जनवरी है।

Home / Lucknow / UP BJP की पहली लिस्ट में सिर्फ इन 10 महिलाओं पर भरोसा, Yogi Adityanath को गोरखपुर भेजने का प्लान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो