scriptसपाइयों पर भाजपा मेहरबान, जानें कितने सपाइयों को दिया गया एमएलसी का टिकट | BJP gives MLC ticket to ex Samajwadi party leaders | Patrika News
लखनऊ

सपाइयों पर भाजपा मेहरबान, जानें कितने सपाइयों को दिया गया एमएलसी का टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुण कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2017 में अरुण कुमार यादव फूलपुर पवई विधानसभा सीट से चुने गए थे हालांकि इस बार अरुण को भारतीय जनता पार्टी ने उनके पिता के खिलाफ उम्मीदवार नहीं बनाया था। भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले चार एमएलसी को टिकट दिया है। ‌

लखनऊMar 20, 2022 / 01:05 pm

Prashant Mishra

mlc_2.jpg
लखनऊ. विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों के चयन में भारतीय जनता पार्टी में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए एमएलसी को भी टिकट दिए हैं। ‌
इन नेताओं को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुण कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2017 में अरुण कुमार यादव फूलपुर पवई विधानसभा सीट से चुने गए थे हालांकि इस बार अरुण को भारतीय जनता पार्टी ने उनके पिता के खिलाफ उम्मीदवार नहीं बनाया था। भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले चार एमएलसी को टिकट दिया है। ‌
सपा नेता रहे इन्हे भी मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू को उम्मीदवार बनाया है भारतीय जनता पार्टी ने रवि शंकर सिंह को बलिया से एमएलसी का उम्मीदवार बनाया है। झांसी, जालौन, ललितपुर से रामा निरंजन को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। गोरखपुर महाराजगंज से सीपी चंद को उम्मीदवार बनाया गया है। बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: जानें क्या वजह है कि हार के बाद भी सुरक्षित हैं सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम, इन नेताओं पर गिरी गाज

इन्हें भी मिला मौका

भारतीय जनता पार्टी ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को एमएससी उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले दिनेश प्रताप सिंह दो बार कांग्रेस पार्टी से एमएलसी रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार युवाओं पर भी विश्वास जताया है। भाजपा ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी को इटावा फर्रुखाबाद से एमएलसी का टिकट दिया।

Home / Lucknow / सपाइयों पर भाजपा मेहरबान, जानें कितने सपाइयों को दिया गया एमएलसी का टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो