4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

B’Day- अखिलेश की लेडी लक हैं डिम्पल, लव मैरिज के लिए लड़ी थी जंग! देखिए दिलचस्प तस्वीरें

यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से सम्बन्ध रखने वाले सीएम अखिलेश यादव एक जुलाई को अपना 44 वां जन्मदिन लंदन में मनाने वाले हैं सीएम अखिलेश को अपनी लेडी लक की खातिर अपने पिता नेता जी और कर्नल से जंग तक लड़नी पड़ी थी

4 min read
Google source verification

image

Santoshi Das

Jun 30, 2016

akhilesh yadav

akhilesh yadav


संतोषी दास/ पत्रिका विशेष
लखनऊ.
यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से सम्बन्ध रखने वाले सीएम अखिलेश यादव एक जुलाई को अपना 44 वां जन्मदिन लंदन में मनाने वाले हैं। इस मौके पर उनके साथ उनकी लेडी लक डिम्पल यादव और बच्चे साथ में रहेंगे। डिम्पल और अखिलेश की शादी को 17 बरस हो गए हैं। सीएम अखिलेश को अपनी लेडी लक की खातिर अपने पिता नेता जी और कर्नल से जंग तक लड़नी पड़ी थी। काफी मान-मनौव्वल के बाद अखिलेश के जीवन में डिम्पल बहार बनकर आईं। अखिलेश के जन्मदिन पर पत्रिका आपको सीएम अखिलेश यादव से जुड़े कुछ खास पहलुओं को बताने जा रहा है।



अखिलेश यादव का जन्म 1973 में इटावा के सैफई गांव में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2009 में उत्तर प्रदेश के कन्नौज सीट से जीत दर्ज कर राजनीति में कदम रखा था। कम ही समय में वह 2012 में प्रदेश के सबसे युवा सीएम बनें। सीएम अखिलेश कई बार सार्वजनिक मंच पर यह बात स्वीकार चुके हैं की उनकी शादी ने उनके जीवन को बदल दिया। उनकी लेडी लक डिम्पल उनके लिए बहुत खास हैं।

akhilesh yadav

एनवायरमेंट इंजीनियर को प्रेम हुआ कॉमर्स पढ़ने वाली लड़की से

सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल के स्वभाव, शौक और फैमिली बैकग्राउंड बिल्कुल अलग थे। जोड़ियां ऊपर से बनती हैं यह बात अखिलेश और डिम्पल की जोड़ी को देख सच साबित होती है। जब दोनों की मुलाकात हुई थी तब अखिलेश 25 और डिंपल 21 साल के थे। डिम्पल लखनऊ यूनिवर्सिटी में कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं और अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से एन्वायरमेंट इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर हुई थी।

akhilesh yadav

शादी में आई थी अड़चनें, प्यार की खातिर लड़ी जंग
उत्तराखंड की रहने वाली डिम्पल आर्मी बैकग्राउंड से थीं। तीन बहनों में दूसरे नंबर की डिम्पल के पिता कर्नल थे। इस परिवार का रिश्ता राजनीति से दूर दूर तक नहीं था। जब इस रिश्ते के बारे में दोनों के परिवार में पता चली तो विरोध के स्वर गूंज रहे थे। इन विरोधों के बावजूद अखिलेश डिम्पल को खोना नहीं चाहते थे। उन्होंने दोनों परिवारों के मुखिया को बहुत मनाया। पिता मुलायम सिंह यादव को भी मनाने के लिए काफी मेहनत की। काफी मुश्किलों के बाद 24 नवंबर 1999 को अखिलेश और डिम्पल की शादी हो गई। आज उनकी फैमिली में दो बेतिया टीना और अदिति के अलावा बेटा अर्जुन यादव हैं।





...जब अखिलेश प्रदर्शन में गिर पड़े

बात उस वक्त की जब वह 2008 में मायावती के खिलाफ विधान सभा के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। उस समय वह प्रदर्शन करते समय कई बार गिरे। उनके इस अंदाज़ पर मीडिया कर्मचारियों में काफी चर्चा रही। सामने यह खबर भी आई की वह बार बार खुद को सामने लाने के लिए गिर रहे थे।

यह भी पढ़ें-CM ‪#‎AkhileshYadav‬ ने दिखाई फिर दरियादिली, गरीब बच्चे की बचाई जान, पढ़िए ये


akhilesh yadav

... सीएम अखिलेश का लड़कपन भी देखा

1990 में वह जब अपने दोस्तों के संग गोमती नगर में तेज़ रफ़्तार मोटर साइकिल के साथ पीछे बैठ कर हाथ हिलाते हुए मस्ती के मूड में थे तब भी मीडिया ने उनके इस अंदाज़ को अपने कैमरे में कैद किया था। उनके इस सैर की चर्चा लखनऊ में चर्चा का विषय बन गई थी।


... और टेढ़ी हो गई नाक

सीएम अखिलेश फुटबॉल प्रेमी हैं यह बात जग जाहिर है। फुटबॉल खलते वक्त उनकी नाक पर ऐसी चोट लगी की आज तक उनकी नाक टेढ़ी ही रह गई। उनकी टेढ़ी नाक कार्टूनिस्ट के बीच काफी प्रसिद्ध है। उनका कार्टून जब भी बनाया जाता है तब उनकी नाक टेढ़ी दिखाई जाती है। हाल ही में के किताब टीपू का अफसाना भी बाज़ार में लांच हुई थी जिसमें उनके जीवन से जुड़ी बातों को कॉर्टून कैरेक्टर के माध्यम से बताया गया था।

यह भी पढ़ें-यूपी के अर्जून ने फ़तेह की एवरेस्ट की चढ़ाई, सीएम अखिलेश ने दी बधाई

akhilesh yadav

युवाओं को करते हैं प्रेरित
सीएम अखिलेश प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करने में पीछे नहीं हटते। उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाने वालों को सम्मानित करते रहते हैं।


यह भी पढ़ें-उम्मीदों की साइकिल पर सवार अखिलेश बढ़ रहे आगे, बरक़रार है सीएम का तिलिस्म

akhilesh yavav

...मुजफ्फर नगर दंगे ने उड़ा दी थी नींद
वर्ष 2013 के मुजफ्फर नगर दंगे में 43 व्यक्तियों के मारे जाने और 93 के घायल होने पर कर्फ्यू लगाना पड़ा। इस घटना के बाद सीएम को काफी किरकिरी झेलनी पड़ी। हाल ही में मथुरा कांड के दौरान दो पुलिस कर्मियों की मौत के कारण उनका काफी विरोध हुआ। मुख्तार अंसारी की पार्टी के विलय का मुद्दा हो या फिर चाचा शिवपाल की नाराज़गी इन दिनों उनकी परेशानी का सबब बनी हुई है।


यह भी पढ़ें -ऐसा क्या हुआ था जो सीएम अखिलेश को चूल्हे पर बनना पड़ा था खाना! पढ़िए अनसुनी