31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में सूखा पड़ गया? आज होगी बड़ी घोषणा, Yogi आदित्यनाथ ने मंगाई 75 जिलों की रिपोर्ट

आषाढ़ बीत गया है, 14 जुलाई यानि आज से सावन लग चुका है लेकिन अब तक बारिश का इंतज़ार करने वाले खेत खलिहान और ज़मीन सूखी हुई हैं, जिससे अन्न दाता किसानों की आँखें में सिर्फ आंसुओं से भीगी हुई हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बड़ी बैठक बुलाई है जिसमें किसानों को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 14 Jul 2022, 3:26 PM IST

UP Drought due to Minimum Rain

UP Drought due to Minimum Rain

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जिले से बारिश और सूखा ग्रस्त क्षेत्रों को लेकर रिपोर्ट मंगाई है, जिस पर बड़ी बैठक आज देर रात होने जा रही है। इस बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा कि, कौन से जिलों को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए और किन जिलों में तत्काल प्रभाव से सहायता पहुंचानी है।

यूपी के 18 मण्डल और 75 जिलों की बैठक

यूपी सरकार की इस हाई लेवल बैठक को लेकर 18 मंडलों के कमिशनर और 75 जिलों के जिलाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में आज एक बड़ा फैसला इस जिलों की रिपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिससे अन्नदाता उन किसानों के दर्द में थोड़ी सी राहत मिलेगी जो सिर्फ खेती पर ही निर्णर हैं। योगी आदित्यनाथ की इस बैठक में जिलों के अलावा मुख्यसचिव, और सिंचाई विभाग, कृषि विभाग और राजस्व से जुड़े सभी प्रमुख सचिव, सचिवों को शामिल होने को कहा गया है। जिससे निर्णय तत्काल प्रभाव से लिया जा सके।

यह भी पढे: Yogi के बुलडोजर पर अधिकारियों ने लगाया ब्रेक, मुख्यमंत्री को गलत आंकड़े देकर फुसलाते रहे 2 बड़े IAS

वहीं उत्तर प्रदेश में अब तक मॉनसून की बेरुखी से लगभग सभी जिले प्रभावित हैं। जिसमें पूरब से लेकर पश्चिम तक उत्तर प्रदेश का एक-एक जिला अच्छी बारिश के लिए तरस रहा है। मौसम विबहाग के अनुसार अब तक पूरे राज्य में सिर्फ 72.3 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। जो कि सामान्य से 57 फीसदी कम है।

आगरा, वाराणसी और फैजाबाद ही ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से कुछ अधिक वर्षा हुई है। बाकी पूरे राज्य में 40 से लेकर 97 फीसदी तक कम वर्षा दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक जुलाई का यह हाल बता रहा है कि राज्य सूखे की तरफ बढ़ेगा।