3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटे में कोरोना के 542 नये मरीज, अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के लिए सीएम योगी बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3396 है, वहीं, संक्रमण से अब तक 8,760 लोगों की मौत हो चुकी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 22 Mar 2021, 5:32 PM IST

photo_2021-03-22_17-30-12.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 542 नये मामले सामने आये हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के 496 नये मरीज मिले थे। अब तक 8,760 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 98 फीसदी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 542 मामले सामने आए। सक्रिय मामलों की संख्या 3396 है। संक्रमण से अब तक 8,760 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को कोविड-19 के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

कोविड गाइडलाइन्स का हो पालन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के सम्बंध में लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से आमजन को संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया जाये। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर तथा रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें : यूपी में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज, मार्च महीने में बढ़े 25 फीसद एक्टिव केस

कोरोना वैक्सीनेशन की हो नियमित समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के कार्य को भारत सरकार की गाइडलाइंस तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के लिए सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित समीक्षा करें। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

यह भी पढ़ें: इस बार होली पर क्या करें और क्या नहीं, गाइडलाइन जारी

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश