Chief Minister Order On The Death Of Tigers: वन विभाग के मंत्री ने रात में ही सभी अधिकारियों को किया तलब, दो बाघों की मौत को लेकर जल्द रिपोर्ट की मांग।
Dudhwa National Park: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुधवा नेशनल पार्क में पिछले कुछ दिनों में दो बाघों की मौत की खबर का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश के वन एवं पर्यावरण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह और वन विभाग के सभी अधिकारियों को तुरंत दुधवा नेशनल पार्क जाकर विस्तृत जांच कर रिपोर्ट को जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
रात में ही दुधवा पहुंचे वन मंत्री
स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना जैसे ही मुख्यमंत्री ने आदेश को जारी किया, वो तुरंत ही लखीमपुर के नेशनल पार्क रात में ही पहुंच गए, और अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें टाइगर की मौत की वजह को जल्द से जल्द पता लगाने के आदेश दिए है।
दुधवा पार्क में बाघों की मौत पर अधिकारियों पर कार्यवाही
दुधवा में बाघों की लगातार मौतों का मामला, वन मंत्री और फॉरेस्ट के कई अफसर दुधवा पहुंचे। 3 इलाकों में हुई बाघों की मौतों का कारण, जानेंगे निघासन रेंज में जांच करने जाएंगे अफसर PCCF ममता दुबे। एफडी दुधवा जांच करने जाएंगे मैलानी रेंज में वन मंत्री अरुण सक्सेना जाएंगे। दुधवा बफर मैलानी रेंज में प्रमुख सचिव वन जा रहे है। प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार जांच के लिए रवाना। आज कई अफसरों,कर्मचारियों पर हो सकती है कार्रवाई।
जानिए कितने मरे टाइगर, आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी टाइगर रिजर्व में 3 जून की सुबह एक मादा टाइगर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि वो भूखी-प्यासी थी। पेट में अन्न का एक भी अंश नहीं था। आंत सूख गई थीं।
> टाइगर रिजर्व में एक हफ्ते में 2 टाइगर की मौत हुई है। वहीं बीते 3 साल में 9 टाइगर मर गए। जबकि टाइगरों की देखरेख पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च होते हैं।
> CM योगी आदित्यनाथ ने आखिरकार दुधवा टाइगर रिजर्व में टाइगर की मौतों का संज्ञान लिया। वन विभाग के मंत्री और मुखिया को निर्देश दिया है कि वो विजिट करें और इसका कारण पता लगाएं, फिर रिपोर्ट दें।