scriptप्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने पर खड़ा हुआ सवाल, आया यह बयान | Congress declares candidates list question on joining SP BSP alliance | Patrika News
लखनऊ

प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने पर खड़ा हुआ सवाल, आया यह बयान

2019 लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का एलान करने वाली कांग्रेस पहले पार्टी है।

लखनऊMar 07, 2019 / 11:21 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh Rahul

Akhilesh Rahul

लखनऊ. 2019 लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का एलान करने वाली कांग्रेस पहले पार्टी है। गुरुवार देर शाम यूपी से 11 व गुजरात से 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई। हालांकि इस लिस्ट में कोई भी चौंकाने वाला नाम सामने नहीं आया व सभी पुराने चेहरे ही चुनावी मैदान में उतरते दिख रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी यह सवाल लोगों के जहन में है कि क्या सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस अब भी शामिल होगी?
ये भी पढ़ें- 31 हजार फीट की उचाई पर Air India-Go Air विमान में अचानक आई खराबी, इंजन हुआ बंद, हवा में अटकी 200 से ज्यादा यात्रियों की ‘जान’

सपा-बसपा में सीट बंटवारा हो चुका है, जिसमें कांग्रेस के लिए अमेठी-रायबरेली की सीटें छोड़ी गई हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो यूपी में कांग्रेस-सपा-बसपा में गठबंधन को लेकर बातचीत अभी भी जारी है। अखिलेश यादव ने भी रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस इस गठबंधन में शामिल है, लेकिन सीटों पर कोई टिप्पड़ी नहीं की। वहीं जानकारी के मुताबिक़, ऐसी चर्चा थी कि सपा-बसपा गठबंधन कांग्रेस को 15 सीट देने पर राज़ी हो गया है जिनमें 7 सपा व 6 सीटें बसपा कांग्रेस को दे सकती है।
ये भी पढ़ें- उर्दू गेट के ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- उर्दू हिंदुस्तान…

कांग्रेस सूची जारी होने के बाद आया बयान-

लिस्ट जारी होने के बाद उक्त कयास पर विराम लगता दिख रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद बयान दिया कि कांग्रेस किसी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपने दम पर ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बहरहाल कांग्रेस प्रवक्ता की बात सही साबित होती दिख रही है। यूपी में बन रहे महगठबंधन में शामिल होने में कांग्रेस अब अनिच्छुक दिख रही है।
उत्तर प्रदेश के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट-

सोनिया गांधी- रायबरेली

राहुल गांधी- अमेठी

सहारनपुर- इमरान मसूद

बदायूं- सलीम इकबाल शेरवानी

धौरहरा- जितिन प्रसाद

उन्नाव- अनु टंडन

फर्रुखाबाद- सलमान खुर्शीद
अकबरपुर- राजा राम पाल

जालौन (एससी सीट)- बृजलाल खबरी

फैजाबाद- निर्मल खत्री

कुशीनगर- आरपीएन सिंह

Home / Lucknow / प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने पर खड़ा हुआ सवाल, आया यह बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो