31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह के बेटे के विरोध में कांग्रेसियों ने लगाई कोचिंग क्लास, पूछा कैसे बढ़ता है तेजी से मुनाफा

अमित शाह के बेटे के विरोध में कांग्रेसियों ने लगाई कोचिंग क्लास, पूछा कैसे बढ़ता है तेजी से मुनाफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 11 Oct 2017, 6:25 PM IST

congress protest

लखनऊ. एक न्यूज पोर्टल द्वारा छापी गई खबर के बाद सवालों के घेरे में घिरे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उनके बेटे के खिलाफ कांग्रेसियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी के कुर्सी रोड पर कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए एक प्रतीकात्मक कोचिंग क्लास लगाई जिसका नाम व्यापार गुरु का कोचिंग मंत्र रखा। इसमें कुछ महीनों में 16000 गुना टर्नओवर कैसे बढ़ जाता है इस पर चर्चा हुई। इस दौरान तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेंद्र तिवारी के मुताबिक, 'हिंदुस्तान का नौजवान यह जानना चाहता है कि आखिर कौन सी विद्या और कौन सा मंत्र अमित शाह के बेटे ने लगाया या इस्तेमाल किया जिसकी वजह से आपकी कंपनी ने 16000 गुना व्यापार किया। पाठशाला में आए सभी बेरोजगार नौजवानों ने एक ही मांग रखी कि जैसा कि हम सबके बीच में आए नौजवानों को बताने का कष्ट करें कि किस मंत्र से किस विद्या से कहां कौन सी पढ़ाई से आपने यह ज्ञान लिया है हम सबका भी ज्ञानवर्धक करने की कृपा करें।'

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने अमित शाह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की थी। बीते दिनों न्यूज़ वेबसाइट, द वायर ने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी को 16000 गुना मुनाफा हुआ। इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को घेर लिया। राजब्बर ने कहा कि किस आधार पर एक केंद्रीय मंत्री एक प्राइवेट सिटिजन (जय शाह) का बचाव करने आ गए।

ये हैं आरोप

वेबसाइट द वायर के मुताबिक अमित शाह के बेटे जय अमितभाई शाह की स्वामित्व वाली कंपनी का सालाना टर्नओवर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और पिता अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद 16,000 गुना बढ़ गया। ये बात रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) में दाखिल किए गए दस्तावेजों से सामने आई है। इस खबर के वायरल होने के बाद जय शाह ने इस कंपनी पर मानहानि का मुकदमा ठोकने का निर्णय लिया है।