सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह मत समझो कि इतिहास बस वो है, जिसे सिर्फ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने लिख दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में दो इतिहास होते हैं, एक वो इतिहास जो मेरी तरह रंगीन चश्मा लगाकर लिखा गया हो। दूसरा वह इतिहास जिसको सच्चाई की कलम से लिखा गया हो। बीजेपी पर निशाना साधते हुए आजम खान ने कहा कि याद रखना आने वाला कल हम लोगों के लिए रोहिंग्या मुसलमानों जैसा हो सकता है। जब हम लोगों के आंसू पोंछने के लिए सरकार में आते हैं तो बेगुनाह मारे जाते हंै और बस्तियां जलने लगती हैं।
सपा नेता आजम खान ने आगे कहा कि आग से मत खेलो। इस ख्याल में मत रहना कि दुश्मन घात में नहीं बैठा है। सावधान रहें, मेरे बारे में कोई गलतफहमी नहीं रहनी चाहिए। मैं आज भी कहने आया हूं कि मुझपे भरोसा रखो। उन्होंने कहा कि ताली दोनों हाथों से बजती है। अगर दिये जलें तो हमारी बीवी और बहनों के हाथों से सिवइयों को भी खाओ। उन्होंने कहा कि मुझे लोग कहते हैं कि पाकिस्तान चले जाओ। उन्होंने सवाल किया कि बताओ इंसानियत के दुश्मनों कि क्या देश का सबसे अच्छा मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय मैंने पाकिस्तान ले जाने के लिए बनाए हैं।