script50 हजार से भी कम हुए सोने के रेट, चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज का नया भाव | gold cost heavy fall cheap and know gold new price | Patrika News
लखनऊ

50 हजार से भी कम हुए सोने के रेट, चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज का नया भाव

– सोने का हाजिर भाव 348 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर हुआ 49131 रुपए – चांदी 509 रुपए सस्ती होकर 64926 रुपए प्रति किलो पर खुली

लखनऊJan 16, 2021 / 07:47 am

Neeraj Patel

2_4.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश समेत देश अन्य राज्यों में मकर संक्रांति के अवसर पर सोने-चांदी के रेट में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजारों में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 348 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49131 रुपए हो गया। जबकि चांदी 509 रुपए सस्ती होकर 64926 रुपए प्रति किलो पर खुली। उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपए का अंतर आ सकता है। 14 जनवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव में काफी गिरावट दर्ज की गई। अब सोने के भाव 50 हजार से भी नीचे आ गए है। जो कि पिछलें दिनों में 56 हजार के ऊपर तक चला गया था।

घरेलू वायदा बाजार में बढ़ी चमक

लखनऊ निवासी सर्राफा व्यापारी के का कहना है कि विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट से घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की चमक बढ़ गई। आज सोना 249 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,294 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना मिनी भी 239 रुपए चढ़कर 49,337 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। चांदी 20 रुपए यानी 0.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ 65,926 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी 16 रुपए चमककर 65,913 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

ये भी पढ़ें – 8000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी घटी, जानिए आज का भाव

आपको बता दें कि सोना खरीदते-बेचते समय आप सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर ही सोना खरीदें। सोने-चांदी का करेंट रेट या हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं। पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। सोने के रेट देशभर में सर्वमान्य है। इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। पहले बाजार में हर जगह रेट पता कर लें इसके बाद ही सोना-चांदी खरीदें। उत्तर प्रदेश के लोग अगर सोना खरीदना चाहते हैं तो अभी उनके सोना खरीदने का अच्छा मौका है। सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव होता रहता है। आगे आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में कभी भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो