लखनऊ. Guidelines for Hajj: कोरोना (Coronavirus) संकट के बीच हज पर जाने के लिए अभी आधिकारिक रूप से अनुमति नहीं मिली है, लेकिन हज कमेटी ने सऊदी अरब से जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने का निर्देश जारी कर दिया है। वहीं सऊदी अरब से आई गाइडलाइन के बाद अब हज यात्रा होने की उम्मीद भी जगी है, लेकिन आखिरी फैसला अभी होना बाकी है। सऊदी अरब से जारी गाइडलाइन के मुताबिक इस बार केवल 18 से 60 साल तक के ही लोग हज जा सकेंगे। साथ ही सऊदी अरब रवाना होने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेना भी जरूरी कर दिया गया है। वहीं हज सचिव राहुल गुप्ता के मुताबिक हज यात्रा के लिए हम लोग अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रहे हैं। हज यात्रा के लिए अभी हमें लिखित में कोई आदेश नहीं मिला है। हमें अभी सिर्फ गाइडलाइन की जानकारी मिली है, जिसे हमने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।