scriptलॉकडाउन में न करें चिंता, घर बैठे जरूरी सामान मंगाने का यह है सरल तरीका | how to get food by ordering online in lockdown situation | Patrika News
लखनऊ

लॉकडाउन में न करें चिंता, घर बैठे जरूरी सामान मंगाने का यह है सरल तरीका

आनलॉइन फूड ऐप से भी शुरू हुई घर पर सामान मंगाने की प्रक्रिया.

लखनऊMar 28, 2020 / 10:00 pm

Abhishek Gupta

CM yogi

CM yogi

लखनऊ. लॉकडाउन की स्थिति में डोर स्टेप डेलीवरी की सुविधा पर भी लखनऊ व यूपी के अन्य जिलों में ज्यादा जोर दिया जा रहा है, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण ग्राहक इसका लाभ नहीं उठा पर रहे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश पहले ही लखनऊ में स्थित खाद्य सामग्री के प्रतिष्ठानों को आदेश दे चुके हैं कि वह आर्डर लेकर लोगों के घरों तक जरूरी सामान पहुंचाएं। इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। जैसे प्रतिष्टान फोन कॉल पर आर्डर मिलने पर घर-घर राशन पहुंचा रहे हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में जारी निर्देशानुसार आनलॉइन फूड ऐप पर भी अब ऑर्डर लेना शुरू हो गए हैं। अगर आप ने अभी इस सुविधा का लाभ नहीं उठाया है। तो आसान भाषा में जानिए इनका कैसे इस्तेमाल करना है। zomato एप पर सामान मंगाने का तरीका कारगर साबित हो रहा है।
ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में नो टेंशन, आसान भाषा में जानें कैसे मिलेगा घर बैठे राशन

क्या है तरीका-
आप अपने मोबाइल पर जोमेटो ऐप खोलेंगे तो आपको zomato market का ऑपशन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करने पर आप उन सभी जरूरी चीजों की लिस्ट देख पाएंगे जो आप अपने घर पर मंगवाना चाहते हैं। अब आप अगर जोमेटो यूजर हैं तो आर्डर मंगवाने की प्रक्रिया से भलिभांति परिचिक होंगे। तो दाल, चावल, बिस्कुट आदि चीजों को सेलेक्ट घर मंगवाने का तरीका भी ठीक वैसा ही जैसे पहले था। मतलब कि खाद्य पदार्थ को सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना पता डालना है। आखिर में एक वेरिफिकेशन कोड आपके मोबाइन नंबर पर आएगा, उसे डालकर पेमेंट मोड पर जाना है।
Zomato APP
यह हैं कंडीशन-

यहां एक बात ध्यान रखें कि आप एक बार में 12 किलो तक का ही सामान अपने घर पर मंगवा सकते हैं। साथ ही पेमेंट पहले होगी। उसके बाद ही डेलीवरी होगी। वहीं इस ऐप का इस्तेमाल करने पर मालूम हो रहा है कि जोमेटो दिन व दोपहर के वक्त ही ऑर्डर ले रहा हैं। तो सामान बुक करने से पहले इन बातों का भी ध्यान रखें।
इसके अतिरिक्त बिग बाजार, ईजी-डे, होलसेल बीबीडी, स्पेंसर्स, विशाल मेगा मार्ट, बेस्ट प्राइस, राउंड ओ क्लॉक, फैमिली बाजार, स्मार्ट बनिये, जैसे बड़े प्रतिष्ठान को भी लखनऊ भर के अलग-अलग इलाकों में राशन का सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। उनके कैसे आप संपर्क कर सकते हैं, इसे सरल भाषा में जानें के लिए निम्म लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Home / Lucknow / लॉकडाउन में न करें चिंता, घर बैठे जरूरी सामान मंगाने का यह है सरल तरीका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो