उदाहरण के तौर पर रिवर साइड माल, सहारागंज मॉल, इंदिरा नगर, सिंगापोर मॉल, फिनिक्स, आलमबाग में बने बिग बाजार (BIG BAZAAR) आपको गोमती नगर, इंदिरा नगर विस्तार, कृष्णा नगर, हजरतगंज, आलमबाग, सरोजनी नगर जैसे क्षेत्रों में सामानों की होम डेलीवरी करेंगे। इन सभी बिग बाजार के आउटलेट्स के आगे संबंधित कॉन्टेक्ट नंबर दिया गया है। अब जो भी आपके निकटम आउटलेट हो उसके आगे दिए गए नंबर पर संपर्क कर आप अपने घर पर जरूरी सामान मंगवा सकते हैं। इसी तरह लिस्ट में स्पेंसर्स, फैमिली बाजार, राउंड ओ क्लॉक और अन्य प्रतिष्ठानों के नाम दिए गए हैं, जिन इलाकों में डेलीवरी करेंगे उसकी जानकारी के साथ-साथ उनके नंबर भी दिए गए हैं। अब लखनऊ में जहां भी हों, लिस्ट से हिसाब से आप इन्हें संपर्क कर सामान मंगवा सकते हैं।