scriptIMD Alert: अगले 24 घंटे तक 45 ज़िलों पर कोहरा ढाएगा कहर, येलो अलर्ट जारी | IMD Lucknow issues yellow alert of dense fog cold in entire UP for next 24 hours | Patrika News
लखनऊ

IMD Alert: अगले 24 घंटे तक 45 ज़िलों पर कोहरा ढाएगा कहर, येलो अलर्ट जारी

Fog in UP: मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में गलन तेजी से बढ़ने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। अगले प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने और सर्द हवाओं के चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। फिलहाल लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक सुबह और रात में घना कोहरा देखा जा सकता है।

लखनऊDec 24, 2023 / 06:52 am

Prateek Pandey

Latest Weather Update

Latest Weather Update

Latest Weather Update: वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि एक जनवरी से पहले बर्फीली हवाओं की वजह से पूरे प्रदेश के पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। यह गिरावट अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही होगी। इसके अलावा सुबह और रात घना कोहरा छाएगा जबकि दिन में हल्की धूप रहेगी।

मोहम्मद दानिश के अनुसार यूपी के कई जिलों में शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे भी जा सकता है। इसके साथ मुजफ्फरनगर में 7 डिग्री सेल्सियस के आस पास, बरेली में 6से 7 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में भी 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा सकता है।
वहीं गोरखपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और वाराणसी में 10 डिग्री सेल्सियस जबकि कानपुर, बिजनौर और हमीरपुर में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। तराई क्षेत्र वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस या उसके नीके जाने की संभावना है।

IMD लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल 45 जिलों में कोहरा विजिबिलिटी कम कर देगा। साथ ही साथ और ज्यादा गलन बढ़ने की संभावना भी जताई गई है। विजिबिलिटी कम होने के कारण रात में वाहन चलाने में भी समस्या आ सकती है। इसलिए रात में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को और एहतियात बरतने की आवश्यकता है। वाहनों में पर्याप्त विजिबिलिटी के लिए आवश्यक तैयारी के बाद ही घर से बाहर निकलें। गाड़ी की रफ्तार भी ऐसे मौसम में कम रखनी चाहिए।

Hindi News/ Lucknow / IMD Alert: अगले 24 घंटे तक 45 ज़िलों पर कोहरा ढाएगा कहर, येलो अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो