1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर रेलवे ने अर्चना एक्प्रेस सहित 10 ट्रेनें की रद्द, 20 जुलाई तक नही चलेंगी ये गाड़ियां

उत्तर रेलवे के जंघई वाराणसी सेक्शन के परसीपुर कपसेठी सेवापुरी रेल मार्ग पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 12 Jul 2018, 3:04 PM IST

lucknow

उत्तर रेलवे ने अर्चना एक्प्रेस सहित 10 ट्रेनें की रद्द, 20 जुलाई तक नही चलेंगी ये गाड़ियां

लखनऊ. उत्तर रेलवे के जंघई वाराणसी सेक्शन के परसीपुर कपसेठी सेवापुरी रेल मार्ग पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। यह ट्रेनें 14 से 20 जुलाई तक रद्द की गई हैं। 14 से 20 जुलाई के बीच हावड़ा से जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस जो की पूरी से दिल्ली तक चलती है, अमृतसर मेल, वरुणा, बनारस इंटरसिटी समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें निरस्त कर दी गई है ।

साथ ही कई ट्रेनों का रूट भी डाइवर्ट किया गया है। पुरी से आनंद विहार जाने वाली 12878 नीलांचल एक्सप्रेस 17 जुलाई को वाराणसी सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ आएगी । आनंद विहार मालदा टाउन ट्रेन 13430 फरक्का एक्सप्रेस 14 जुलाई को वाराणसी सुल्तानपुर के रास्ते लाई जाएगी । मरुधर एक्सप्रेस 18 जुलाई को वाराणसी सुल्तानपुर के रास्ते लाई जाएगी । जनता एक्सप्रेस 14 जुलाई को वाराणसी जफर बाद फैजाबाद के रास्ते लखनऊ लाई जाएगी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को बनारस से दोपहर 2:00 बजे की जगह 1 घंटे देरी से 3:00 बजे रवाना किया जाएगा । ट्रेन 54255 वाराणसी लखनऊ पैसेंजर को 14 से 20 जुलाई के बीच वाराणसी के प्रतापगढ़ तक चलाया जाएगा । ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनका रिजर्वेशन पहले से हुआ है उनको कैंसिल करवाना पड़ रहा है ।

यह भी पढ़ें - Indian Railway ने कई रद्द ट्रेनों को किया बहाल, कई के रुट रहेंगे डायवर्ट

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

- 12355 अर्चना एक्सप्रेस 14 जुलाई से 17 जुलाई तक

- 12356 अर्चना एक्सप्रेस 15 जुलाई से 18 जुलाई तक

- 12875 नीलांचल एक्सप्रेस 13 जुलाई से 15 जुलाई तक

- 12878 12876 नीलांचल एक्सप्रेस 15 जुलाई से 17 जुलाई तक

- 13005 अमृतसर मेल 11 जुलाई से 19 जुलाई तक

- 13006 पंजाब मेल 13 जुलाई से 21 जुलाई तक

- 14203 बनारस इंटरसिटी 14 जुलाई से 20 जुलाई तक

- 14204 बनारस इंटरसिटी 14 जुलाई से 20 जुलाई तक

- 15017 LTT गोरखपुर एक्सप्रेस 13 जुलाई से 22 जुलाई तक

- 15018 LTT एक्सप्रेस गोरखपुर 11 जुलाई से 20 जुलाई तक

यह भी पढ़ें - कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदले गए, जानिए क्यों

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश