17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway ने कई रद्द ट्रेनों को किया बहाल, कई के रुट रहेंगे डायवर्ट 

कुछ ट्रेनों को पूरी तरह बहाल किया गया है जबकि कुछ को आंशिक रूप से।

1 minute read
Google source verification

image

Laxmi Narayan

Jul 05, 2017

indian railway

indian railway

लखनऊ.
उत्तर रेलवे के दिल्‍ली मंडल के दिल्‍ली-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेल सेक्शन पर मेरठ सिटी तथा दौराला स्‍टेशनों के बीच मेरठ सिटी-मेरठ छावनी-पावली खास-दौराला रेलवे स्‍टेशनों पर रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य के चलते यातायात ब्‍लॉक के कारण पूर्व में निरस्‍त की गयीं रेलगाडि़यों की सेवाएं बहाल की गई हैं। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह बहाल किया गया है जबकि कुछ को आंशिक रूप से।


पूरी तरह बहाल गाड़ियां


- रेलगाड़ी संख्‍या 19019/19020 बांद्रा टर्मिनस-देहरादून-बांद्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस को पूरी तरह से बहाल किया गया है ।

- रेलगाड़ी संख्‍या 29019/29020 मंदसौर-मेरठ सिटी-मंदसौर लिंक पहले की तरह रद्द रहेगी।

- रेलगाड़ी संख्‍या 54472/54471 ऋषिकेश-दिल्‍ली -ऋषिकेश पैसेंजर को बहाल किया गया है ।

- रेलगाड़ी संख्‍या 54471 दिल्‍ली -ऋषिकेश पैसेंजर अपने गंतव्‍य से जरूरत के मुताबिक देरी से रवाना होगी।

- रेलगाड़ी संख्‍या 14511 इलाहाबाद-सहारनपुर नौचंदी एक्‍सप्रैस को दिनांक 05.07.2017 से लेकर 08.07.2017 तक बहाल कर दिया गया है।

- रेलगाड़ी संख्‍या 14512 सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्‍सप्रेस को भी दिनांक 06.07.2017 से लेकर 09.07.2017 तक बहाल कर दिया गया है ।

- रेलगाड़ी संख्‍या 54475/54476 हरिद्वार-दिल्‍ली -हरिद्वार पैसेंजर को बहाल कर दिया गया है।


आंशिक रूप से बहाल गाड़ियां


- दिनांक 09.07.2017 से लेकर 13.07.2017 तक रेलगाड़ी संख्‍या 14163 इलाहाबाद-मेरठ सिटी संगम एक्‍सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्‍त करेगी - दिनांक 10.07.2017 से 14.07.2017 तक मेरठ सिटी-इलाहाबाद संगम एक्‍सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन से अपनी यात्रा प्रारम्‍भ करेगी ।

- रेलगाड़ी संख्‍या 14163/14164 इलाहाबाद-मेरठी सिटी-इलाहाबाद संगम एक्‍सप्रेस अलीगढ तथा मेरठ सिटी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी ।

- दिनांक 14.07.2017 को प्रस्‍थान करने वाली रेलगाड़ी संख्‍या 18478 हरिद्वार-पुरी उत्‍कल कालिंग एक्‍सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घण्‍टे के देरी से प्रस्‍थान करेगी ।

- दिनांक 07.07.2017 से लेकर 13.07.2017 तक प्रस्‍थान करने वाली रेलगाड़ी संख्‍या 54472 ऋषिकेश-दिल्‍ली जंक्शन पैसेंजर मार्ग में सहारनपुर तथा सकोती टांडा के बीच 40 मिनट रोककर चलाई जायेगी ।