पेटीएम का कैशबैक आफर इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस एलपीजी कंपनियों के सिलेंडर पर लागू होगा। उपभोक्ताओं को पेटीएम पोस्टपेड नामक 'पेटीएम नाउ पे लेटर' प्रोग्राम में नामांकन करना होगा। फिर सिलेंडर बुकिंग के लिए अगले महीने भुगतान करने का विकल्प होगा। इसके साथ ही, मौजूदा पेटीएम यूजर्स को सिलेंडर फ्री में पाने का मौका मिल रहा है। इसके लिए पेटीएम ऐप पर भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने से पहले ग्राहक को सिर्फ कूपन कोड 'FREEGAS' (फ्रीगैस) का यूज करना होगा। इस सुविधा से पेटीएम यूजर्स अपने गैस सिलेंडर की डिलीवरी को भी ट्रैक कर सकते हैं।