scriptभाजपा सरकार न रोटी देती न रोजगार, इस निकम्मी सरकार को बदलेंगे : अजय कुमार लल्लू | Lucknow Ajay Kumar Lallu Target No roti No employment BJP Will change | Patrika News
लखनऊ

भाजपा सरकार न रोटी देती न रोजगार, इस निकम्मी सरकार को बदलेंगे : अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

लखनऊJan 21, 2021 / 05:40 pm

Mahendra Pratap

भाजपा सरकार न रोटी देती न रोजगार, इस निकम्मी सरकार को बदलेंगे : अजय कुमार लल्लू

भाजपा सरकार न रोटी देती न रोजगार, इस निकम्मी सरकार को बदलेंगे : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधतेेे हुए कहाकि, भाजपा सरकार न रोटी देती है, न रोजगार, न बेटियों को सुरक्षा, न आम आदमी को। सरकार किसानों का दमन करती है। इस निकम्मी सरकार को बदलेंगे।
यूपी में इन 880 ग्राम प्रधानों के पदों पर नहीं होंगे चुनाव, मजबूरी की वजह जानेंगे ताेेे हो जाएंगे हैरान

गांव गांव कांग्रेस संगठन विस्तार के क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गृह विधानसभा क्षेत्र तमकुही राज की कई ग्राम सभाओं में गए और यूपी में भाजपा की योगी सरकार पर निशाना साधा। अजय कुमार लल्लू ने कहाकि, भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ गांव-गांव में गुस्सा है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है, गरीबों का शोषण रुक नहीं रहा। सरकार के दावे सच्चाई से परे है।
अखि‍लेश यादव का ऐलान, किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी 26 जनवरी को तिरंगा लगाकर निकालेगी ट्रैक्टर रैली

गांव-गांव कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जनता से संवाद करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहाकि, विकास की बात कर, रोजगार का वादा कर, सुशासन की कहानी गढ़कर सत्ता में आई भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कांग्रेस पार्टी की सरकार गरीब-किसान की सरकार होगी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ytgjv

Home / Lucknow / भाजपा सरकार न रोटी देती न रोजगार, इस निकम्मी सरकार को बदलेंगे : अजय कुमार लल्लू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो