scriptयूपी में इन 880 ग्राम प्रधानों के पदों पर नहीं होंगे चुनाव, मजबूरी की वजह जानेंगे ताेेे हो जाएंगे हैरान | Lucknow UP 880 gram pradhan Post No Election Restraints know Shocked | Patrika News

यूपी में इन 880 ग्राम प्रधानों के पदों पर नहीं होंगे चुनाव, मजबूरी की वजह जानेंगे ताेेे हो जाएंगे हैरान

locationलखनऊPublished: Jan 19, 2021 05:39:45 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

यूपी में बाकी बचे कुल 58194 ग्राम प्रधानों के पद पर चुनाव होंगे

यूपी में इन 880 ग्राम प्रधानों के पदों पर नहीं होंगे चुनाव, मजबूरी की वजह जानेंगे ताेेे हो जाएंगे हैरान

यूपी में इन 880 ग्राम प्रधानों के पदों पर नहीं होंगे चुनाव, मजबूरी की वजह जानेंगे ताेेे हो जाएंगे हैरान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में 880 ग्राम प्रधानाेेें के पदों खत्म हो गए हैं। संक्षिप्त परिसीमन में 880 ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में शामिल हो गई हैं। जिस वजह से इन 880 ग्राम प्रधानों के पदों पर चुनाव ही नहीं होंगे। इसके बाद यूपी में बाकी बचे कुल 58194 ग्राम प्रधानों के पद पर चुनाव होंगे। ग्राम पंचायतों की संख्या कम होने के साथ ही ग्राम पंचायतों के वार्ड भी कम हो गये हैं। साल 2015 के पंचायत चुनाव में प्रदेश में कुल 744558 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव हुए थे जबकि इस बार 731813 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर ही चुनाव होंगे। पर ब्लाक प्रमुख के पदों में 5 पदों का इजाफा हो गया है। विकास खण्डों की संख्या 821 से बढ़कर 826 हो गयी है। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में प्रदेश में कुल 59074 ग्राम प्रधानों के पद पर चुनाव हुए थे।
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की आरक्षण नीति आज हो सकती है जारी

यूपी के 71 जिलों में संक्षित परिसीमन:- यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत पंचायतीराज निदेशालय ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग को यह सारे आंकड़ें सौंपे हैं। यूपी के 71 जिलों में इस बार संक्षित परिसीमन हुआ जबकि गोण्डा, सम्भल, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर में पूर्ण परिसीमन करवाया गया क्योंकि 2015 के पंचायत चुनाव में कानूनी अड़चनों की वजह से इन चार जिलों में परिसीमन नहीं करवाया जा सका था।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : नई मतदाता सूची का 22 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

आजमगढ़ में सबसे अधिक ग्राम पंचायत :- इन नये आंकड़ों के अनुसार सूबे में आजमगढ़ जिला सबसे अधिक 1858 ग्राम पंचायतों वाला है। साल 2015 में इस जिले में कुल 1872 ग्राम पंचायतें थीं। इस लिस्ट में जौनपुर जिला दूसरे नम्बर पर आता है। जिसमें 1740 ग्राम पंचायतें हैं, साल 2015 के चुनाव में यहां 1773 पंचायतें थीं।
जिला पंचायत सदस्यों के पद कम हुए :- यूपी में जिला पंचायत सदस्यों के पद कम हो गये हैं। साल 2015 के चुनाव में प्रदेश की कुल 75 जिला पंचायतों में 3120 वार्ड थे जबकि इस बार इनमें 69 वार्ड कम हो गये हैं, इस तरह से इस बार के चुनाव में कुल 3052 जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर ही चुनाव होगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ylycn
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो