scriptअलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय भाजपा का ढोंग : अखिलेश यादव | Lucknow akhilesh satire Raja Mahendra Pratap Singh Uni BJP Pretense | Patrika News
लखनऊ

अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय भाजपा का ढोंग : अखिलेश यादव

Raja Mahendra Pratap Singh University inaugurating in Aligarh – पीएम नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया

लखनऊSep 14, 2021 / 04:02 pm

Sanjay Kumar Srivastava

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. पीएम नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है उसको समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा का ढोंग बता रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के काम को लेकर अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहाकि, यह तो उनका पुराना फलसफा है कि भाजपा का सारा काम अच्छा और अन्य का सारा अच्छा काम भी बेकार।
भाजपा की बदलती विचारधारा पर भी हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है। अचानक भाजपा का यह कदम समझ से परे है। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में मथुरा के वृंदावन में स्थापित गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन को भाजपा सरकार ने नकली विश्वविद्यालय घोषित करके उनका अपमान किया है। यह तो उनका पुराना फलसफा है कि भाजपा का सारा काम अच्छा और अन्य का सारा अच्छा काम भी बेकार।

Home / Lucknow / अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय भाजपा का ढोंग : अखिलेश यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो