scriptभाजपा राज में विकास की बत्ती गुल, क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल : अखिलेश यादव | Lucknow Akhilesh Yadav BJP Attack development Law order Corruption Ful | Patrika News
लखनऊ

भाजपा राज में विकास की बत्ती गुल, क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल : अखिलेश यादव

क़ानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुद्दे पर अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया

लखनऊFeb 12, 2021 / 04:56 pm

Mahendra Pratap

भाजपा राज में विकास की बत्ती गुल, क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल : अखिलेश यादव

भाजपा राज में विकास की बत्ती गुल, क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल : अखिलेश यादव

लखनऊ. क़ानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल है और क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल है।
अभ्युदय योजना का युवाओं में जबरदस्त क्रेज, 97 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने टि्वटर अंकाउट पर भाजपा सरकार के विकास, क़ानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुद्दे पर मजाक उड़ाते हुए लिखाकि, इधर बिना बिजली लगे ही मीटर आ गये, उधर भाजपा विधायक ही कह रहे हैं कि पुलिसवाले ही अवैध शराब की भट्टी चलवा रहे। मतलब भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल है और क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल है।
गुरुवार के टि्वट पर अखिलेश यादव ने लिखा कि, 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों की सरकार ने व्यापारी ईस्ट इंडिया कंपनी से सत्ता अपने हाथ में ले ली थी और आज की भाजपा सरकार अपनी सत्ता व्यापारियों के हाथ में दे रही है। क्या यही है भाजपाइयों की ‘संकल्प से सिद्धि’ की व्याख्या, जहां कमान किसी के हाथ में और लगाम किसी के हाथ में।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z9nla

Home / Lucknow / भाजपा राज में विकास की बत्ती गुल, क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल : अखिलेश यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो