scriptसीएम योगी ने निराश्रितों के लिए खोला खजाना, राशन के साथ देगी एक हजार रुपए | Lucknow CM Yogi Destitute Ration 1000 rupee Financial support Unlock 1 | Patrika News
लखनऊ

सीएम योगी ने निराश्रितों के लिए खोला खजाना, राशन के साथ देगी एक हजार रुपए

यूपी सरकार ने बिना राशन कार्ड वाले इन निराश्रितों को राशन के साथ एक हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। यह मदद ग्रामीण व शहरी दोनों प्रकार के निराश्रितों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी वजह से निराश्रित की मृत्यु हो जाए तो अंतिम संस्कार के लिए सरकार 5000 रुपए भी देगी।

लखनऊJun 01, 2020 / 05:21 pm

Mahendra Pratap

सीएम योगी ने निराश्रितों के लिए खोला खजाना, राशन के साथ देगी एक हजार रुपए

सीएम योगी ने निराश्रितों के लिए खोला खजाना, राशन के साथ देगी एक हजार रुपए

लखनऊ. प्रदेश में ऐस बहुत लोग है जिनका राशनकार्ड और कोई ठौर-ठिकाना नहीं है। लॉकडाउन में ये लोग बुरी तरह से परेशान रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इन निराश्रितों का हाथ थाम लिया है। यूपी सरकार ने बिना राशन कार्ड वाले इन निराश्रितों को राशन के साथ एक हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। यह मदद ग्रामीण व शहरी दोनों प्रकार के निराश्रितों को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी वजह से निराश्रित की मृत्यु हो जाए तो अंतिम संस्कार के लिए सरकार 5000 रुपए भी देगी।
मई माह के पहले दिन और अनलॉक-1 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक में युद्धस्तर पर निराश्रितों को पर्याप्त राशन देने और तत्काल उनके राशन कार्ड बनाने के आदेश दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में ग्राम प्रधान निधि से उन्हेंं 1000 रुपए भी दिए जाएंगे। शहरों में निराश्रितों के देखभाल के साथ उनकी हर मदद की जिम्मेदारी नगर निकाय की होगी। निराश्रितों को तत्काल राशन और 1000 रुपए की मदद के साथ ही कहीं पर भी निराश्रित की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक जून से प्रदेश में आज से एक बार फिर 18 करोड़ लोगों के लिए नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू किया गया है।
छोटी ग्राम पंचायतों डीएम करेंगे मदद :- मुख्यमंत्री योगी ने कहाकि इस नई व्यवस्था में अगर छोटी ग्राम पंचायतों की निधि में पैसा न होने पर भी निराश्रितों की मदद न रोकने के आदेश हैं। ऐसी परिस्थिति में जिलाधिकारी तत्काल पैसा उपलब्ध कराएंगे और उसे बाद में सीएम रिलीफ फंड से प्राप्त करेंगे। प्रदेश में कोई निराश्रित आयुष्मान भारत योजना या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में रजिस्टर्ड नहीं है और उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, तो उसके बीमार पड़ते ही ग्राम प्रधान निधि या नगर निकाय निधि से तत्काल 2000 रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
मृत्यु पर पांच हजार रुपए की मदद :- कोरोना वायरस के संक्रमण या फिर बीमारी से अगर किसी निराश्रित की अगर मृत्यु हो जाती है तो सरकार ने उसके अंतिम संस्कार के लिए भी व्यवस्था कराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर निराश्रित की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए ग्राम प्रधान निधि या नगर निकाय निधि तत्काल पांच हजार रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे।
राशन का प्रथम वितरण चक्र शुरू :- लॉकडॉउन के तीसरे माह जून के राशन का प्रथम वितरण चक्र शुरू हो गया है। नियमित वितरण में कार्डधारकों को एक किलो चना फ्री मिलेगा। प्रवासी श्रमिकों को अस्थाई राशन कार्ड पर नि:शुल्क राशन वितरित होगा। वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक चलेगा। बीते दो माह की तरह मनरेगा मजदूर, श्रम विभाग व नगर निकाय में पंजीकृत श्रमिक और अंत्योदय राशनकार्ड को नि:शुल्क राशन व एक किलो चना मिलेगा। वितरण 11 जून तक चलेगा। दूसरे वितरण चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नि:शुल्क चावल व चना का वितरण 15 जून से किया जाएगा। जून माह में राजधानी में कार्डधारको की संख्या बढ़कर 7.59 लाख हो गई है।

Home / Lucknow / सीएम योगी ने निराश्रितों के लिए खोला खजाना, राशन के साथ देगी एक हजार रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो